Sunday, August 16, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 16, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
Spread the love

हल्द्वानी (चोरगलिया), 16 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रविवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। यहां हैलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विभिन्न दायित्वधारी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए आमजन को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ जनता की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

शेर नाले पर 120 मीटर डबल लेन सेतु का लोकार्पण

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाले में 993 लाख रुपये (लगभग 9.93 करोड़ रुपये) की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया।

शेर नाला मानसून के दौरान उफान पर आने के कारण लंबे समय से क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन की बड़ी चुनौती बना हुआ था। बरसात के मौसम में नाले के उफान पर आने से यातायात बाधित हो जाता था, जिसके चलते स्थानीय लोगों के साथ-साथ यात्रियों एवं पर्यटकों को भी वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी।

नवनिर्मित डबल लेन सेतु के लोकार्पण से अब हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। इससे चोरगलिया क्षेत्र के ग्रामीणों, स्थानीय व्यापारियों, यात्रियों के साथ ही कुमाऊं आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मानसून के दौरान शेर नाले के उफान के कारण होने वाली आवागमन की समस्या से भी काफी हद तक निजात मिलने की संभावना है।

सेतु के लोकार्पण पर क्षेत्रीय लोगों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मुख्यमंत्री धामी ने चोरगलिया में सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाले पर 9.93 करोड़ की लागत से बने डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, पत्रिका एवं न्यूज लेटर का विमोचन तथा शपथ ग्रहण समारोह हुआ
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विभाजन की पीड़ा से राष्ट्र प्रथम के संकल्प तक: एमबीपीजी कॉलेज में भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यशाला

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999