Thursday, August 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 20, 2026

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
Spread the love

देहरादून। कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की।

मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल विकासखंडों में आपदा के कारण कई मोटर मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित है और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के शीघ्र पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए आपदा मद से पर्याप्त धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया, ताकि ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में प्राधिकरण के नियमों के कारण स्थानीय लोगों को भवन, दुकान एवं अन्य निर्माण कार्यों में आ रही कठिनाइयों का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियों और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण के नियमों में आवश्यक सरलीकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों को प्राधिकरण के दायरे से बाहर करने अथवा नियमों में व्यापक छूट देने की भी मांग की।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले आम लोगों को अपने आवासीय एवं व्यावसायिक निर्माण के लिए अनावश्यक प्रक्रियाओं और जटिल नियमों के कारण परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप सरल और व्यावहारिक व्यवस्था लागू किया जाना आवश्यक है।

इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री से भीमताल विधानसभा क्षेत्र की अन्य विकास संबंधी समस्याओं के शीघ्र समाधान की भी मांग की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्री कैड़ा द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।

Previous Post

500 मीटर अधूरे पैदल मार्ग और गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
  • 500 मीटर अधूरे पैदल मार्ग और गणेशीगैर पुलिया के चौड़ीकरण की मांग, ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • आज मनाया जाएगा आठूं होगी गौरा महेश्वर की पूजा महिलाएं धारण करेंगी दुबड़ा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • डीलरों की मनमानी पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, पकड़े जाने पर 15 गुना लाइफ टाइम टैक्स का जुर्माना
  • वारंटियों पर अल्मोड़ा पुलिस का शिकंजा, यूपी से कुर्की वारंटी गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999