Thursday, September 10, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

September 10, 2026

एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी
Spread the love

हल्द्वानी, 10 सितंबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत दावे-आपत्तियों के निस्तारण और मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथियों में विस्तार किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को तहसील सभागार हल्द्वानी में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रारूप-6, प्रारूप-7 एवं प्रारूप-8 के माध्यम से प्राप्त दावे एवं आपत्तियों पर नोटिस और सुनवाई की प्रक्रिया अब 28 सितंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी मतदाता की प्रविष्टि DSE/PSE में चिन्हित होने मात्र से उसका नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा। ऐसी प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि संबंधित प्रविष्टियां वास्तव में एक ही व्यक्ति की हैं अथवा अलग-अलग मतदाताओं की।

यदि किसी मतदाता की एक से अधिक स्थानों पर प्रविष्टि पाई जाती है तो संबंधित मतदाता से उसके वर्तमान निवास और अन्य आवश्यक विवरणों की पुष्टि की जाएगी। मतदाता के चयन के अनुसार एक स्थान पर उसकी प्रविष्टि बनाए रखते हुए अन्य स्थानों की प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित मतदाता को फॉर्मेट-ए में नोटिस पंजीकृत डाक अथवा स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा जाएगा। नोटिस जारी होने की तिथि से 15 दिन के भीतर मतदाता को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा। निर्धारित अवधि में जवाब प्राप्त नहीं होने पर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) संबंधित पते पर जाकर सत्यापन की कार्रवाई करेगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर से मतदाताओं को SIR की प्रक्रिया की सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं और उन्हें जागरूक करें, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि DSE/PSE प्रक्रिया का उद्देश्य किसी वास्तविक मतदाता का नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से हटाना नहीं, बल्कि संभावित मल्टीपल एंट्री को चिन्हित कर उसका सत्यापन करना है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वास्तविक मतदाता का नाम सही स्थान पर मतदाता सूची में बना रहे।

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच.डी. पांडे तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Previous Post

पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर खूंट में विविध कार्यक्रम

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • एसआईआर में दावे-आपत्तियों के निस्तारण की तिथि 28 सितंबर तक बढ़ी, अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को होगी
  • पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर खूंट में विविध कार्यक्रम
  • क्वारब बायपास पर बसों और बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक
  • आज है कुश ग्रहणी अमावस्या दर्श अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ज्योलिकोट में जल जनित रोगों पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी निगरानी 94 घरों में पहुंची स्वास्थ्य टीमें, 113 लोगों की स्क्रीनिंग; 90 के ब्लड सैंपल लिए, 3,900 क्लोरीन टैबलेट बांटीं

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999