Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 1, 2026

वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश
ख़बर शेयर करें -

वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेशअल्मोड़ा, 01 अक्टूबर। वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर अल्मोड़ा वन प्रभाग की ओर से वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग करते हुए वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों ने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के महत्व पर जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं आमजन से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
वन्यजीव सप्ताह के तहत आयोजित वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियां देकर संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में बीयरशिबा स्कूल अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा, तक्षशिला स्कूल अल्मोड़ा और राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान आशीष कश्यप ने सांपों की सजीव प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न प्रजातियों, उनके व्यवहार और संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रदर्शनी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गंगा बिष्ट, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, ललित लटवाल, पार्षद अमित साह, प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-छात्र तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • गांधी-शास्त्री जयंती पर जिलेभर में हुए कार्यक्रम, डीएम ने दिलाई सत्य-अहिंसा और कर्तव्यनिष्ठा की याद
  • गांधी-शास्त्री के सत्य, अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

Next Post
02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub