Monday, October 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 5, 2026

लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, शिक्षा
0
लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2026 को लमगड़ा पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज ज्वारनेड़ी में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की। पुलिस ने ओटीपी, क्यूआर कोड, फर्जी लिंक, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों के बारे में विस्तार से बताया।

विद्यार्थियों को समझाया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और मोबाइल पर प्राप्त किसी भी संदिग्ध लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करें। पुलिस टीम ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से सावधान रहने तथा किसी भी तरह की ठगी होने पर घबराने के बजाय तत्काल कार्रवाई करने की सलाह दी।

पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी पुलिस थाने को भी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से स्वयं साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने माता-पिता, परिवारजनों और आसपास के लोगों को भी साइबर ठगी से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने की अपील की।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
  • ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक

Next Post
मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ

मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub