Monday, October 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 5, 2026

मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, कृषि, रोजगार, शिक्षा
0
मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
ख़बर शेयर करें -
https://devbhoominewsservice.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261005-WA0168.mp4

अल्मोड़ा, 05 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड द्वाराहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मजखाली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की उपस्थिति में आयोजित शिविर में क्षेत्रीय जनता को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

शिविर में 658 लोगों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

शिविर में जनसामान्य की ओर से 43 शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए, जिनका निस्तारण किया गया। विभिन्न प्रमाण-पत्रों के लिए 95 आवेदन प्राप्त हुए, जबकि विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के माध्यम से 479 लोगों को लाभान्वित किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकार की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

शिविर में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, खंड विकास अधिकारी निवेदिता खुल्वे, जिला पंचायत सदस्य दीपक प्रभाकर, ग्राम प्रधान निर्मला देवी, हेमा अधिकारी, हेमा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ
  • लमगड़ा पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान, विद्यार्थियों को ठगी के नए तरीकों से कराया रूबरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
  • ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub