हल्द्वानी। इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को नैनीताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को उसकी दुकान के पास से दबोचने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को टाउन धानमिल, हल्द्वानी निवासी राम चन्द्र ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को गुरुद्वारा वाली गली, कालाढूंगी रोड निवासी नईम उर्फ नईम पहलवान द्वारा इलाज करने के नाम पर उनकी पत्नी मीनाक्षी टम्टा का इलाज किया जा रहा था। इसी दौरान उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में FIR संख्या 338/2026 के तहत धारा 105 BNS में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने फरार आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने लगातार पतारसी-सुरागरसी और तलाश अभियान चलाते हुए आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को उसकी दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम में शामिल रहे—
उ0नि0 संजीत राठौड़, चौकी प्रभारी हीरानगर
हे0कानि0 मनोज कुमार
कानि0 ललित गोस्वामी


