Monday, October 26, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 9, 2021

हिमंत बिस्व सरमा होंगे आसाम के सीएम

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

आज असम के मुख्यमंत्री (Assam CM) के नाम की घोषणा होने वाली है. इससे पहले बीजेपी आज यानी रविवार को विधायक दल की एक बैठक कर रही है है. यह बैठक दिसपुर में असम विधानसभा भवन में आयोजित हो रही है. बैठक में बीएल संतोष, बैजयंत जय पांडा और अजय जम्वाल जैसे कई नेता शामिल है. वहीं बताया जा रहा है कि हिमंत बिस्व सरमा असम के नए मुख्यमंत्री होंगे. सर्बानंद सोनोवाल ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे बीजेपी विधायक दल की बैठक में मंजूर कर लिया गया है.
इस मीटिंग के बाद बीजेपी असम के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करेगी. वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को इस्तीफा सौंप दिया है. इससे पहले BJP के केंद्रीय नेतृत्व ने असम में अगली सरकार के नेतृत्व को लेकर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को असम के निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा को दिल्ली बुलाया था. BJP ने इस पूर्वोत्तर राज्य में अपनी पकड़ को बनाए रखते हुए सत्ता में वापसी की है, लेकिन अब मुद्दा इस बात का है कि राज्य में निवर्तमान मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ही अगले मुख्यमंत्री होंगे या फिर उनके मंत्री हिमंत बिस्व सरमा सरकार के मुखिया होंगे. दरअसल, भाजपा ने इस बार के असम विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी.
पार्टी ने 2016 के विधानसभा चुनाव में सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया था और चुनाव भी जीता था. इसी के साथ पूर्वोत्तर में बीजेपी की पहली सरकार बनी थी. लेकिन इस बार पार्टी ने कहा था कि वह चुनाव के बाद फैसला करेगी कि असम का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) एक साफ छवि वाले नेता माने जाते हैं और असम के स्वदेशी आदिवासी समुदाय से हैं. वहीं, पार्टी के एक वर्ग को लगता है कि हिमंत बिस्वा सरमा अपने मजबूत संगठनात्मक कौशल और आम जनता से रिश्ते बनाने के लिए एक बेहतर विकल्प होंगे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

खबरें काम की किसे मिलेंगे ग्रेस मार्क्स ,और अमेरिका जाने वाले भारतीयों को क्या करना होगा

Next Post

आइए जानते हैं आज ग्रहों की चाल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • आज है कोजागर शरद पूर्णिमा आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • बिना पुलिस सत्यापन मजदूर रखने पर ठेकेदार का ₹5 हजार का चालान, विधानसभा सत्र और त्योहारों के मद्देनजर अभियान तेज
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आइए जानते हैं आज ग्रहों की चाल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub