Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 29, 2021

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से कोविड संक्रमण की रोकथाम व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 29 मई, 2021 – जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को वर्चुवल माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम व वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा समस्त उपजिलाधिकारियों, खण्ड विकास अधिकारियों व प्रभारी चिकित्साधिकारियों के साथ की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 45 वर्ष से ऊपर आयु के कोई भी व्यक्ति वैक्सीन लगाने से न छूट पाये इसके लिए ग्राम स्तर तक एक सप्ताह के भीतर कैम्प के माध्यम से टीकाकरण अभियान सुनिश्चित करें। 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगो का शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए ग्राम स्तर तक विशेष कैम्प आयोजित करें इस हेतु सम्बन्धित उपजिलाधिकारी पूरे टीकाकरण अभियान की मानिटरिंग करें। जिलाधिकारी ने प्रत्येक दिन में लगाये गये टीके की सूचना कन्ट्रोल रूम में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।उन्होंने बीएलओ के माध्यम से वितरित की जा रही आइवरमेक्टिन दवा के वितरण में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह दवा प्रत्येक परिवार को दी जाय यह सुनिश्चित कर लें। वहीं नगरीय क्षेत्र में भी इसके वितरण को तत्काल प्रारम्भ करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि वर्तमान तक 5 लाख गोलियाॅ वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने कोरोना पाॅजिटिव व्यक्तियों को दी जाने वाली होम आइशोलेशन किट भी तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि जनपद में वर्तमान में 20 हजार से अधिक होम आईशोलेशन किट तैयार की गयी है जिसका समय-समय पर वितरण किया जा रहा है ।जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकरियों व चिकित्साधिकारियों से उनके क्षेत्रान्तर्गत आ रही अन्य समस्याओं आदि की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अभी तक सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा कोरोना के रोकथाम हेतु बेहतर कार्य किया गया है जिसे आगे भी जारी रखने का प्रयास किया जाय। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिल ढीगंरा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल सिंह अधिकारी के अलावा सभी उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी वर्चुवल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।




ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जानिए दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप कोन सा है

Next Post

गोवा में 7 जून तक लाकडाउन बढ़ा

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष

Next Post

गोवा में 7 जून तक लाकडाउन बढ़ा

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub