कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों पर ब्रेक लगाने के लिए गोवा (Goa) में 7 जून 2021 के सुबह 7 बजे तक लागू कोरोना कर्फ्यू को और आगे बढ़ाया है| कोरोना कर्फ्यू को बढाकर 7 जून तक कर दिया गया है| इस बात की घोषणा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (CM Pramod Sawant) ने की है| इस दौरान पूर्व से जारी सख्ती लागू रहेगी| किराने दुकान सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खुले रहेंगे| होटल से खाना पार्सल ले जाने का समय सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगा| वहीँ शराब की दुकानों को भी सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक ही खोलने की अनुमति दी है| कर्फ्यू के दौरान केवल मेडिकल सेवाओं की ही अनुमति दी है|

