कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 1 जून 2021 से अनलॉक (Unlock) की शुरुआत की जाएगी| प्रदेश में 1 जून से आंशिक ढील दी जाएगी| इस दौरान अधिक केस वाले जिलों में ढील नहीं दी जाएगी| उत्तर प्रदेश में सभी जगह 33 फीसदी के साथ सरकारी और प्राइवेट ऑफिस खोले जाएँगे| प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लागू ही रहेगा| इसमें रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक तमाम पाबंदियाँ जारी रहेगी| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी टीम-9 के साथ समीक्षा बैठक की, जिसके बाद प्रदेश में आंशिक ढील देने पर सहमति बनी| आंशिक ढील में उद्योग, दूकान और अन्य बाजारों को भी राहत दी जाएगी|

