Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 6, 2021

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सभी मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने पास गृह और वित्त समेत तेरह विभाग स्वयं रखे और बांकी विभागों का बंटवारा कर दिया इसमें क्रमश सतपाल महाराज को सिंचाई एवं लघु सिंचाई, संस्कृति और पांच अन्य विभाग का कार्यभार सौंपे हैं वहीं, हरक सिंह रावत को वन, आयुष समेत पांच अन्य विभागों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, राज्य संपत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना, सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन, वित्त, वाणिज्य कर, स्टांप एवं निबंधन, नियोजन और औद्योगिक विकास (खनन) विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य मंत्रियों को दिये गये विभागों का विवरण इस प्रकार है।सतपाल महाराज : सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, भारत-नेपाल-उत्तराखंड नदी परियोजनाएं, पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व और लोक निर्माण विभाग।
हरक सिंह रावत : वन, पर्यावरण संरक्षक एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल एवं सेवायोजन, आयुष, आयुष शिक्षा और ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग।बंशीधर भगत : विधायी एवं ससदीय कार्य, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास, आवास और सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग।यशपाल आर्य : परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन और आबकारी विभाग।विशन सिंह : पेयजल, वर्षा जल संग्रहण, ग्रामीण निर्माण, जनगणना विभाग।
सुबोध उनियाल : कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान एवं कृषि प्रसंस्करण, उद्यान एवं फल उद्योग, रेशम विकास और जैव प्रौद्योगिकी विभाग।
अरविंद पांडेय : विद्यालयी शिक्षा (बेसिक) , विद्यालयी शिक्षा (माध्यमिक), खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज और संस्कृत शिक्षा।
गणेश जोशी : सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
धन सिंह रावत : सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा।रेखा आर्या : महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य पालन।यतीश्वरानंद : भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग और ग्राम्य विकास विभाग आबंटित किए गए इस प्रकार एक संतुलित मंत्री मंडल का निर्माण हुआ साथ ही सीएम ने अपने पद भार को भी संतुलित कर एक अच्छा सामंजस्य स्थापित किया है निकट भविष्य में सरकार जनता जनार्दन के आकांक्षा अनुरूप खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध लगती है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सोना 861 रुपए गिरा, चांदी गिरी

Next Post

आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचा बच्चे को हालत गंभीर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post

आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचा बच्चे को हालत गंभीर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub