Friday, October 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

July 6, 2021

आवारा कुत्तों के झुंड ने नोचा बच्चे को हालत गंभीर

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -


वरुडक़ी। पिता के साथ आम के बाग में गए बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर पेड़ पर आम तोड़ रहे पिता नीचे उतरे और कुत्तों के झुंड से बमुश्किल छुड़ाया। बच्चे को कुत्तों ने शरीर पर जगह-जगह नोंचा हुआ था। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र के सिकरौढ़ा गांव निवासी सलीम ने बताया कि वह मजदूरी का करता है। उसे एक व्यक्ति ने पेड़ से आम तोडऩे के लिए कहा था। उसके घर के समीप ही आग का बाग है। वह आम तोड़ रहा था कि पीछे से बेटा साबिर (2) भी वहां आ गया। इसी दौरान जंगल से आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां आया और साबिर पर झपट पड़ा। साबिर की चीख सुनकर नीचे देखा तो चार-पांच कुत्ते उसे काट रहे थे। पेड़ से उतरकर किसी तरह कुत्तों के झुंड को खदेड़ा। शोर शराबा होने पर आसपास के और लोग भी वहां आ गए। उन्होंने कुत्तों को भगाने में साथ दिया। कुत्तों के हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अस्पताल में साबिर को उपचार के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सिविल अस्पताल की डॉ. ताहिरा ने बताया कि बच्चे को कुत्तों ने बुरी तरह से जख्मी किया हुआ था। उसके सिर में भी गहरे जख्म बने हुए थे। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

Next Post

आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • भवाली में शराब की दुकान पर छापा, ओवररेटिंग का खुलासा
  • बहुउद्देशीय शिविर में मंत्री कैड़ा ने सुनीं जनता की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
  • राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 20 लोगों ने किया रक्तदान
  • 02 अक्टूबर की रात से अल्मोड़ा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, अपर माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित
  • वन्यजीव सप्ताह में संरक्षण और जैव विविधता का संदेश

Next Post

आज का पंचांग एवं दैनिक राशिफल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub