Saturday, May 24, 2025
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

August 5, 2021

ऋषिकेश में एमडीडीए द्वारा स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का हुआ अनावरण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
Spread the love

राष्ट के आन बान शान का प्रतीक तिरंगा झंडा हर हिन्दुस्तानी के दिल में बसता है इसे लहराते हुए देखने से हर हिन्दुस्तानी को गर्व महसूस होता है और दिल प्रफुल्लित हो जाता है ।आज इसी क्रम में त्रिवेणी घाट, ऋषिकेश पर एमडीडीए द्वारा स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अनावरण उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किया गया।
देश की स्वतंत्रता एवं देश की आन बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा,राष्ट्र के प्रति सम्मान और देश प्रेम की भावना को जगाता है इसी सिलसिले में त्रिवेणी घाट पर 101 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्विच दबाकर झंडे का आरोहण किया एवं झंडे को सलामी दी।ध्वजारोहण के बाद पूरा त्रिवेणी घाट राष्ट्र गान से गूंज उठा।मौजूद लोगों की आंखों में तिरंगे को फहरता देख एक अलग सी ही चमक दिखी।
बता दें कि यह तिरंगा झंडा 101 फीट ऊंचा 20 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा बनाया गया है।इसके साथ झंडे के लिए फोकस्ड लाइट्स भी लगाई गयी है। इसका सीधा फोकस तिरंगे पर पड़ेगा। हाइमस्ट पोल पर लाइट लगाने के बाद रात की रोशनी में देश का राष्ट्रीय ध्वज और भी ज्यादा खूबसूरत नजर आएगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है।आंखों के सामने लहराता राष्ट्रीय तिरंगा और मन में देश के लिए कुछ कर गुजरने का संकल्प भारत को नया भारत बना रहा है।उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा लग जाने के बाद इसे देख आते-जाते लोग खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि हर कोई इस तिरंगे के लिए आहुति देने को तैयार रहता है। तिंरगे को देखकर आम लोगों में राष्ट्रीयता की भावना जगेगी। देश के लिए मरने मिटने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनीता मंमगाई, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, एमडीडीए के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, सहायक अभियंता पूर्णानंद बहुगुणा, नगर निगम पार्षद रीना शर्मा, डीपी रतूड़ी, कविता शाह, अनीता तिवारी, उषा जोशी, सुमित पवार, कविता शाह, प्रदीप कोहली, संदीप खुराना,अनीता रैना, सुंदरी कंडवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Previous Post

70 सालों में नहीं देखी ऐसी तबाही

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जिंदगी और जुझारूपन की जंग लड़ रहे पत्रकार अमर सिंह के लिए NUJ आगे आया, बेटे की शिक्षा हेतु 51 हजार की मदद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन अपरा एकादशी व्रत पर क्या है विशेष
  • भारतीय शास्त्रीय नृत्य : भाव, राग, ताल का दिव्य संगम
  • निर्माणाधीन भवन में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी का सख्त संदेश: भ्रष्टाचार, धर्मांतरण और अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन में कोई कोताही नहीं चलेगी

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न विभागों में संचालित स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा की

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999