Wednesday, November 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 7, 2025

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में एक बैठक आयोजित हुई

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में एक बैठक आयोजित हुई
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 7 जनवरी 2025 आगामी फॉरेस्ट फायर सीजन के दृष्टिगत फॉरेस्ट फायर को नियंत्रित करने एवं नई अभिनव पहल करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में फॉरेस्ट फायर को नियंत्रित करने तथा संवेदनशील क्षेत्र का चयन कर इनमें विशेष सतर्कता बरतने के साथ साथ इनोवेटिव पहल करने पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी सीजन में फॉरेस्ट फायर की प्रभावी रोकथाम करने के साथ साथ जंगल के किसी एक संवेदनशील क्षेत्र को चयनित कर प्रयोगात्मक रूप से उसको बचाने पर कार्य किया जाना है। इसके लिए उन्होंने अधिशाषी अभियंता जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों से कहा कि वनाग्नि प्रभावित क्षेत्रों में उनकी पानी की लाइन को मैप किया जाए, जिससे उन लाइन में वाल्व आदि की व्यवस्था कर आपातकाल में उससे पानी की सप्लाई को आग बुझाने में प्रयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रयोग सफल रहा तो इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जंगल हैं तो हम हैं। इनको बचाना हमारा नैतिक दायित्व भी है। इसलिए सभी अधिकारी सिर्फ यह न देखे कि उनको सरकारी अधिकारी के तौर पर ही कार्य करना है बल्कि सभी अपने कर्तव्य के तौर पर भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जिलाधिकारी से लेकर वन रक्षक, लाइनमैन को कार्य करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने अपने सुझाव भी भेजें जिससे उन पर विचार हो सके। कहा कि सभी अधिकारी वन विभाग की मैपिंग के डेटा को देखे तथा उस डेटा में यह देखें कि किन किन क्षेत्रों में उनकी पानी की लाइन है जिससे समय पढ़ने पर उसका प्रयोग किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम प्रदीप कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल, अधिशाषी अभियंता सिंचाई खंड अल्मोड़ा मोहन सिंह रावत समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

पुलिस ने चार लाख से अधिक कीमत की स्मैक के साथ तस्करों को दबोचा

Next Post

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: सरकार की अनदेखी ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया पटरी से बाहर

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार

Next Post

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज: सरकार की अनदेखी ने स्वास्थ्य सेवाओं को किया पटरी से बाहर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub