Friday, November 20, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 20, 2025

धूमधाम से मनाया जाएगा आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव, तैयारियां पूर्ण

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, मनोरंजन
0
धूमधाम से मनाया जाएगा आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव, तैयारियां पूर्ण
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। आठगांव शिलिंग में इस वर्ष 27 से 29 अक्टूबर तक पारंपरिक उल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर ग्रामोत्थान समिति आठगांव शिलिंग की बैठक समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह वल्दिया की अध्यक्षता और बीरेंद्र सिंह वल्दिया के संयोजन में संपन्न हुई। बैठक में तीन दिवसीय आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया और विभिन्न समितियों का गठन कर उनकी जिम्मेदारियां तय की गईं।

 

बैठक में क्षेत्र के सभी गांवों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर महोत्सव को भव्य, दिव्य और आकर्षक स्वरूप देने के लिए अपने सुझाव साझा किए। समिति अध्यक्ष गोपाल सिंह वल्दिया ने बताया कि मेले में क्षेत्रीय संस्कृति, लोकगीत और पारंपरिक कलाओं को विशेष स्थान दिया जाएगा। विद्यालयी बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ गृहणियों के लिए भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

 

महोत्सव का शुभारंभ 27 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे एक भव्य कलश यात्रा से किया जाएगा। पहले दिन के.के. म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। मेले में प्रसिद्ध कलाकार दर्शन फर्शवाण, गोविन्द दिगारी, ख़ुशी जोशी, इन्दर आर्या, फ़ौजी ललित मोहन जोशी, चंद्र प्रकाश, माया उपाध्याय और सुरेश प्रसाद सुरीला अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

 

इस अवसर पर बीरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह वल्दिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तिलक जोशी, कृपाल सिंह वल्दिया, गौरव विष्ट, बिक्रम चंद, प्रभु जोशी, रामलीला कमेटी शिलिंग के अध्यक्ष शंकर दत्त तिवारी, समाजसेवी प्रकाश जोशी, लोक कवि जनार्दन उप्रेती, सूबेदार मेजर गोविन्द सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान देवदार हर सिंह वल्दिया, सी.एम. पांडे, महेन्द्र सिंह वल्दिया समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

ग्रामवासियों में मेला महोत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है, और आयोजन समिति ने दावा किया है कि इस बार का आठ गांव शिलिंग मेला महोत्सव पहले से अधिक भव्य और यादगार होगा।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आज होगा श्री महालक्ष्मी पूजन आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • आज होगा समस्त गृहस्थियों का देवोत्थानी एकादशी का व्रत आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज होगा श्री महालक्ष्मी पूजन आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचांग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub