Thursday, November 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 24, 2025

अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार पंकज कुमार बंसल ने आज कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार पंकज कुमार बंसल ने आज कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 24 अप्रैल 2025

अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार पंकज कुमार बंसल ने आज कलेक्ट्रेट में पहुंचकर जिला सहकारिता विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने उनका स्वागत किया। बैठक में अपर सचिव भारत सरकार ने सहकारिता विभाग की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में उप निबंधक सहकारी समितियां हरीश चंद्र खंडूड़ी ने विभाग के कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।
इस बैठक में अपर सचिव द्वारा ग्राम पंचायतों में डेयरी विकास, मत्स्य एवं कृषि ऋण सहकारी समितियों का गठन, एम०पैक्स के कम्प्यूटराईजेशन , प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केन्द्र , प्रधानमंत्री जन सुविधा केन्द्र, राष्ट्रीय सहकारी का डेटाबेस, नवगठित राष्ट्रीय सहकारी समितियों की सदस्यता आदि कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सहकारिता के महत्व को समझकर उसके उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करें। अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उनकी आजीविका संवर्धन हेतु कार्य किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सहकारिता से जुड़े सभी किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड अनिवार्य रूप से बनाएं जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उनको लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की भौगौलिक परिस्थितियों के अनुरूप फसलों का चयन कर, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाए।
बैठक के पश्चात अपर सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दीनापानी स्थित हिमाद्रि हैंडलूम का भ्रमण किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की।

इस दौरान बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, संयुक्त निबंधक सहकारी समितियां उत्तराखंड नीरज बेलवाल, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, सहायक निबंधक सहकारिता अल्मोड़ा रोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक हिमोत्थान राजेश मठपाल समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

गृहस्थी के साथ भक्ति की परंपरा सिखाता है वल्लभाचार्य जी का पुष्टि मार्ग

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub