Friday, August 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 20, 2026

NEET-2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति, रोजगार, शिक्षा
0
NEET-2026: निष्पक्ष और सुरक्षित परीक्षा के लिए अल्मोड़ा पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
Spread the love

अल्मोड़ा, 20 जून 2026।

21 जून को रानीखेत एवं द्वाराहाट क्षेत्र में आयोजित होने वाली NEET-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी हरबंस सिंह ने शनिवार को कोतवाली रानीखेत में परीक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ब्रीफिंग के दौरान परीक्षा की सुरक्षा, गोपनीयता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी कर्मियों को प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश दिए गए।

प्रमुख निर्देश

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) एवं हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) से सघन जांच और फ्रिस्किंग की जाएगी।

परीक्षा को प्रभावित करने वाले संदिग्ध एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों में नियुक्त कार्मिकों एवं कर्मचारियों को भी प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लाने के निर्देश दिए गए हैं।

जोनल एवं सेक्टर अधिकारी लगातार भ्रमण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र नहीं होने दी जाएगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाएगी।

सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

परीक्षा की गोपनीयता और निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि NEET-2026 परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

Previous Post

रामनगर की बीएलओ पुष्पा कुमारी ने रचा कीर्तिमान, एसआईआर कार्य 100 प्रतिशत पूर्ण करने वाली बनीं पहली बीएलओ

Next Post

योग का वैश्विक संदेश: स्वस्थ जीवन, शांत मन और एकात्म मानवता

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • रोजगारोन्मुख शिक्षा, कौशल विकास और नवाचार पर उद्योग जगत के साथ हुआ मंथन
  • वैदिक भारती के पंचम वार्षिकोत्सव में गूंजे कुमाउनी रामायण के स्वर, मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
  • नई शिक्षा नीति की दिशा में बड़ा कदम: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने दी कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • ऑपरेशन प्रहार: हल्द्वानी में पुराने गोदाम पर पुलिस का छापा, जुआ खेलते 13 आरोपी गिरफ्तार, ₹58,950 नकद व ताश के पत्ते बरामद
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
योग का वैश्विक संदेश: स्वस्थ जीवन, शांत मन और एकात्म मानवता

योग का वैश्विक संदेश: स्वस्थ जीवन, शांत मन और एकात्म मानवता

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999