Thursday, November 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 24, 2021

पत्रकारों की मांगों को लेकर एनयूजे उत्तराखंड ने राज्य के महानिदेशक को भेजा सूचना ज्ञापन

News Deskby News Desk
in देश
0
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन आफ जर्नलिस्ट के संस्थापक सदस्य एवं संरक्षक त्रिलोक चंद्र भट्ट ने बताया कि यूनियन ने राज्य के महानिदेशक सूचना से कोराना संक्रमण काल में बड़े समाचार पत्रों की भांति लघु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्रों के हित में उन्हें भी विशेष कोरोना से बचाव संबंधी विज्ञापन जारी कर सहयोग करने की मांग की है। यूनियन ने पूर्व में हुई प्रिंट मीडिया विज्ञापन मान्यता समिति की बैठक में सूचीबद्ध किये गये नये समाचार पत्रों की सूची जारी करने और सूचना विभाग के वेब लिंक पर जिन समाचार पत्र पत्रिकाओं के विज्ञापन डिस्पले नहीं हो रहे हैं उसमें सुधार करने की मांग की है।
यूनियन की ओर से महानिदेशक सूचना एवं लोक सपंर्क विभाग उत्तराखण्ड को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना महामारी के चलते अर्थ व्यवस्था में आ रही गिरावट के कारण उत्तराखण्ड से प्रकाशित लघु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिका गंभीर आर्थिक संकट में हैं। स्थानीय छोटे समाचार पत्रों एवं वेब पोर्टलों को बाजार में आयी मंदी के कारण गैर सरकारी विज्ञापन या तो मिलने बंद हो गये हैं या उनमें बहुत बड़ी कमी आ गयी है। जिस कारण लघु श्रेणी के समाचार पत्रों और उनसे जुड़े मीडियाकर्मियों के सम्मुख आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। इस अवधि में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव व सावधानियों से संबंधित विज्ञापन राज्य के बड़े अखबारों को जारी किये जा रहे हैं जिससे लधु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिका/पोर्टल वंचित हैं। यूनियन द्वारा कोरोना महामारी के बीच राज्य से प्रकाशित लधु, मध्यम एवं मझोले समाचार पत्र-पत्रिका/पोर्टलों को सहायता प्रदान करने हेतु समय-समय पर विशेष विज्ञापन जारी कर सहयोग करने की मांग की गयी है।
कुछ माह पहले समाचार पत्र पत्रिकाओं की विज्ञापन सूचीबद्धता के संबंध में प्रिंट मीडिया विज्ञापन मान्यता समिति की जो कई चरणों की बैठक आयोजित हुई थी कतिपय कारणों से सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं की सूची जारी नहीं की जा सकी थी। ज्ञापन में यह भी मांग की गयी है कि समिति में बैठक में प्रस्तुत जिन आवेदनों पर निर्णय लिया जा चुका है समाचार पत्र पत्रिकाओं के हित में अनिर्णित पत्र पत्रिकाओं के मामलों को छोड़ कर अन्य की विज्ञापन सूचीबद्धता सूची जारी की जाय।
यूनियन द्वारा यह भी कहा गया है कि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा कुछ समाचार पत्र पत्रिकाओं के जारी किये जाने वाले विज्ञापन निर्गम पत्र/आरओ, संबंधित लिंक पर डिस्पले नहीं हो रहे है। समय से विज्ञापन निर्गम पत्र डाउनलोड कर यथासमय भुगतान हेतु प्रस्तुत न होने से प्रकाशक और सूचना विभाग दोनों के कार्य लंबित होते हैं। मांग की गयी है कि समाचार पत्र पत्रिकाओं के विज्ञापन आरओ संबंधित लिंक/साइट पर डिस्पले होने में अगर कोई तकनीकी समस्या हो या लिपिकीय त्रुटीवश ऐसा हो रहा हो तो कृपया उसे यथाशीघ्र दूर किया जाय।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

कोरोना से लड़ने के लिए राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने 1.45 करोड़ रुपए दिए

Next Post

देश में आज कोरोना संक्रमण के 222315 नए मामले

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

देश में आज कोरोना संक्रमण के 222315 नए मामले

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub