Saturday, October 31, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

June 7, 2025

उत्तराखंड से बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा रूट पर क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

News Deskby News Desk
in Uncategorized
0
उत्तराखंड से बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा रूट पर क्रिस्टल एविएशन के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
ख़बर शेयर करें -

बड़ी खबर उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा के दौरान एक बार फिर हवाई सुरक्षा पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। शुक्रवार को केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का एक हेलीकॉप्टर तकनीकी खराबी के चलते अचानक इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मजबूर हो गया। यह हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर सिरसी हेलीपैड से उड़ा था, लेकिन उड़ान भरते ही तकनीकी दिक्कत सामने आई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंडिंग की।

इस हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे और राहत की बात यह रही कि सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर मौजूद अधिकारियों और यात्रियों ने पायलट के त्वरित निर्णय की सराहना की, जिसने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

गौरतलब है कि यह घटना ऐसे समय में हुई है जब उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी के गंगनानी में एयरोट्रांस सर्विस प्रा. लि. का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट सहित 6 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं 17 मई 2025 को केदारनाथ धाम में पिनेकल कंपनी की एक एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई थी, जिसमें दो चिकित्सक सवार थे।

लगातार हो रही इन घटनाओं ने यात्रा की हवाई सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीर्थयात्रियों और उनके परिजनों के बीच चिंता बढ़ रही है। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित एविएशन कंपनियां इन घटनाओं से सबक लेकर सुरक्षा प्रबंधन में किस हद तक सुधार करती हैं।

प्रशासन से मांग की जा रही है कि हेलीकॉप्टर सेवाओं की नियमित निगरानी की जाए और तकनीकी जांच में कोई ढिलाई न बरती जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्तिन हो।

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

हो जाइए सावधान! मौसम विभाग ने किया आज फिर भारी बारिश की चेतावनी, चार जिलों में येलो अलर्ट जारी 🌧️ अलर्ट

Next Post

क्या कहती है ग्रहों की चाल आज कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल दैनिक राशिफल एवं पंचांग

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

क्या कहती है ग्रहों की चाल आज कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल दैनिक राशिफल एवं पंचांग

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub