Tuesday, November 17, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 23, 2024

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को सुशासन के सभी सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों के लिए काम करने के निर्देश दिए in

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को सुशासन के सभी सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों के लिए काम करने के निर्देश दिए in
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 23 दिसंबर 2024  सुशासन सप्ताह (19 से 24 दिसंबर 2024) के अंतर्गत आज विकासभवन सभागार में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जनपद के विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा जनपद में सुशासन के मूल बहुत सिद्धांतों के तहत कार्य करने पर चर्चा की गई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने जनपद स्तरीय अधिकारियों को सुशासन के सभी सिद्धांतों का पालन करते हुए लोगों के लिए काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए अधिकारियों को दक्ष होना होगा। उन्होंने कहा कि सभी को स्वयं से यह सवाल जरूर करना चाहिए कि जिस पद पर वें बैठे हैं क्या वह उस पद के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी उस पद पर बैठे व्यक्ति को उसके कार्य एवं अधिकारों के बारे में सही जानकारी नहीं होगी, तब तक वह उस पद की गरिमा के अनुरूप कार्य नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को अपने कार्य एवं अपने लक्ष्यों का ध्यान रखते हुए लोगों को लाभान्वित करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सुशासन के सभी 8 सिद्धांत यथा – जवाबदेही, पारदर्शिता, भागीदारी, कानून का शासन, सहमति उन्मुख, समानता व समावेशिता, प्रभावशीलता व दक्षता तथा प्रतिक्रियाशीलता का पालन करना सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि इन सभी सिद्धांतों का पालन करते हुए कोई भी अधिकारी अपनी दक्षता में वृद्धि ला सकता है।

इस दौरान अधिकारियों ने अपने अपने अनुभव भी साझा किए तथा बेस्ट प्रेक्टिशेश पर भी चर्चा की गई।

कार्यशाला में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश अग्रवाल, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रेनू भंडारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

शतरंज : मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए उपयोगी खेल

Next Post

उत्तराखण्ड निकाय चुनाव! फाइनल आरक्षण सूची जारी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर की सीट पर बदलाव

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार
  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल

Next Post
उत्तराखण्ड निकाय चुनाव! फाइनल आरक्षण सूची जारी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर की सीट पर बदलाव

उत्तराखण्ड निकाय चुनाव! फाइनल आरक्षण सूची जारी, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और श्रीनगर की सीट पर बदलाव

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub