Saturday, November 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 29, 2025

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पिथौरागढ़ के सीमांत गांव मिलम का दौरा

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, देश, राजनीति, शिक्षा
0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पिथौरागढ़ के सीमांत गांव मिलम का दौरा
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ दिनांक 29/10/2025

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज जिले के सीमांत गांव मिलम  का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी (ITBP) के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्र सेवा के जज्बे, अनुशासन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनकी देशभक्ति एवं परिश्रम सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम” के तहत सीमांत गांवों के सर्वांगीण विकास के प्रयास तेजी से जारी हैं। इस योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं से जोड़ने, स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में इन क्षेत्रों में सड़क, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि सीमांत क्षेत्रों में बसने वाले नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। मुख्यमंत्री ने सीमा क्षेत्र के नागरिकों के सहयोग और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए आभार भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र के विकास हेतु कई घोषणाएं भी कीं—

जोहार क्लब मुनस्यारी में इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

ग्राम मिलम में नंदा देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण कार्य कराया जाएगा।ग्राम बिल्जू में सामुदायिक मिलन केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी श्री संजय गुंज्याल, आईटीबीपी के जवान तथा स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

खबर पिथौरागढ़ ब्यूरो  संवाददाता) देवभूमि न्यूज सर्विस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पिथौरागढ़ के सीमांत गांव मिलम का दौरा

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

आज है गौ रक्षा दिवस आइये जानते हैं क्या है धार्मिक महत्व दैनिक राशिफल एवं पंचांग के साथ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • धनतेरस विशेषांक – भगवान धन्वंतरि जयंती एवं यम दीपदान
  • श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव संपन्न, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार

Next Post
आज का पंचांग आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

आज है गौ रक्षा दिवस आइये जानते हैं क्या है धार्मिक महत्व दैनिक राशिफल एवं पंचांग के साथ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub