Saturday, April 4, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

April 4, 2026

महिला शौचालय के नाम पर नगर निगम को बदनाम करने की साजिश — बिट्टू कर्नाटक

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
महिला शौचालय के नाम पर नगर निगम को बदनाम करने की साजिश — बिट्टू कर्नाटक
Spread the love

अल्मोड़ा | 4 अप्रैल 2026

अल्मोड़ा बाजार में एक विदेशी महिला का महिला शौचालय को लेकर बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद अब इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा नेता बिट्टू कर्नाटक ने इस पूरे मामले को विपक्ष की “सोची-समझी राजनीतिक साजिश” बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए विदेशी महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं, जिससे अल्मोड़ा और नगर निगम की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। कर्नाटक ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो विपक्ष आज नगर निगम पर उंगली उठा रहा है, वह यह बताए कि पिछले 25 वर्षों तक नगर पालिका की कुर्सी पर बैठी कांग्रेस ने शहर में महिला शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा क्यों नहीं विकसित की।

कर्नाटक ने कहा कि जो लोग आज विदेशी महिला के पास जाकर वीडियो बना रहे हैं, यदि वे सच में अल्मोड़ा के हितैषी होते तो पहले उस महिला की मदद करते, उसे अपने घर या किसी होटल में ले जाकर समस्या का समाधान कराते। लेकिन इसके बजाय उन्होंने वीडियो बनाकर शहर की छवि खराब करने का काम किया।

भाजपा नेता ने कहा कि विपक्ष आज नगर निगम के एक वर्ष के कार्यकाल पर सवाल उठा रहा है, जबकि उन्हें पहले अपने पच्चीस वर्षों के कार्यकाल का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद विपक्ष के पालिकाध्यक्ष शहर को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे पाए।

कर्नाटक ने कहा कि जो लोग अपने कार्यकाल में नगर के लिए ठोस काम नहीं कर पाए, वे अब अपनी विफलताओं का ठीकरा नगर निगम और मेयर के सिर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता सब समझ रही है और सच्चाई को पहचानती है।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की छवि को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदनाम करने वालों को जनता जल्द जवाब देगी।

Previous Post

बुरी नजर से बचाने वाली कांटेदार लकड़ी, क्या ये सच में काम करती है? जानिए इसके चमत्कारी रहस्य

Next Post

ऑपरेशन प्रहार का असर: नई स्कूटी से हो रही थी चरस तस्करी, 1.84 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • ऑपरेशन प्रहार का असर: नई स्कूटी से हो रही थी चरस तस्करी, 1.84 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
  • महिला शौचालय के नाम पर नगर निगम को बदनाम करने की साजिश — बिट्टू कर्नाटक
  • बुरी नजर से बचाने वाली कांटेदार लकड़ी, क्या ये सच में काम करती है? जानिए इसके चमत्कारी रहस्य
  • Dry Cleaning अब सिर्फ 5 रुपए में! जानें वो आसान ट्रिक जो लॉन्ड्री का खर्च बचाए, कपड़े चमकेंगे नए जैसे
  • गर्मी में शहतूत है सेहत का खजाना! खून बढ़ाने से लेकर इम्यूनिटी तक फायदे, शरीर रहेगा ठंडा और बीमारियां रहेंगी दूर

Next Post
ऑपरेशन प्रहार का असर: नई स्कूटी से हो रही थी चरस तस्करी, 1.84 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार का असर: नई स्कूटी से हो रही थी चरस तस्करी, 1.84 लाख की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999