अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लमगड़ा पुलिस ने बिना नंबर की नई स्कूटी से चरस की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 920 ग्राम अवैध चरस बरामद की है, जिसकी कीमत करीब 1.84 लाख रुपये बताई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपदभर में नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 3 अप्रैल 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थाना लमगड़ा पुलिस टीम ने धौलकड़िया तिराहे के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर की स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से 920 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलवंत सिंह (39 वर्ष) पुत्र उमेद सिंह, निवासी ग्राम कोटला, पोस्ट बेडचुला, धारी, थाना मुक्तेश्वर, जनपद नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत थाना लमगड़ा में एफआईआर संख्या 07/2026 दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने सीज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद 920 ग्राम चरस की बाजार कीमत लगभग 1,84,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस टीम में शामिल रहे—
उपनिरीक्षक नरेश कोहली (प्रभारी चौकी मोरनौला)
हेड कांस्टेबल ललित मोहन जोशी (थाना लमगड़ा)
हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह (थाना लमगड़ा)
पुलिस का कहना है कि जनपद को ड्रग्स फ्री बनाने के अभियान के तहत नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





