Sunday, November 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

October 3, 2025

सहकारिता मेले का अल्मोड़ा में शुभारंभ

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, राजनीति
0
सहकारिता मेले का अल्मोड़ा में शुभारंभ
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा, 3 अक्टूबर 2025

अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आज सहकारिता मेले का भव्य शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया। इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, मेयर अजय वर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

शुभारंभ अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि 3 से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस मेले से सहकारिता क्षेत्र में कार्य करने वाले समूहों, संस्थाओं और व्यक्तियों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार और विक्रय का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को गति देने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि स्वदेशी उत्पादों का अधिक से अधिक उपभोग कर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री ने सहकारिता विभाग के 10 लाभार्थियों को 12.8 लाख रुपये की ऋण सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस राशि से लाभार्थी स्वरोजगार को बढ़ावा देंगे और स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण में योगदान करेंगे।

 

ज्ञात हो कि अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष एवं राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे प्रदेश में सहकारिता मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में अल्मोड़ा में यह मेला 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित हो रहा है।

 

इस अवसर पर विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, पूर्व चेयरमैन डीसीबी ललित लटवाल, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, संयुक्त निबंधक नीरज बेलवाल, महाप्रबंधक मनोहर भंडारी, सहायक निबंधक रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य एवं आमजन उपस्थित रहे।

 

 

 

 

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जजफार्म बस्ती में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी उत्सव

Next Post

लघु एवं मझौले समाचार पत्रों को मिली बड़ी राहत पर्वतीय पत्रकार महासंघ की पहल पर सूचना महानिदेशक ने दिए विशेष विज्ञापन जारी करने के आदेश

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • जौलजीबी मेले में सियासी हंगामे की गूंज! विधायक के विवाद के बाद सांस्कृतिक संध्या रद्द, भाजपा पहुंची थाने; ऐतिहासिक मेले की गरिमा पर उठे सवाल
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post
लघु एवं मझौले समाचार पत्रों को मिली बड़ी राहत  पर्वतीय पत्रकार महासंघ की पहल पर सूचना महानिदेशक ने दिए विशेष विज्ञापन जारी करने के आदेश

लघु एवं मझौले समाचार पत्रों को मिली बड़ी राहत पर्वतीय पत्रकार महासंघ की पहल पर सूचना महानिदेशक ने दिए विशेष विज्ञापन जारी करने के आदेश

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub