Thursday, May 28, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 28, 2026

दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड, ज्योतिष, देश, धार्मिक, शिक्षा
0
दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
Spread the love

ॐ श्री गणेशाय नमः

🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌺

📍 अल्मोड़ा / हल्द्वानी

📅 दिनांक : 28 मई 2026, गुरुवार

श्री संवत् 2083, शाके 1948, रौद्र नाम संवत्सर

उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, ज्येष्ठ मास, दिन 14 गते

ज्येष्ठ अधिक शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि एवं प्रदोष व्रत का पुण्यकाल।

आज आनन्दादि योग में “चर” नामक योग का प्रभाव रहेगा तथा चन्द्रमा तुला राशि में संचार करेंगे। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन भगवान श्री हरि विष्णु एवं प्रदोष व्रत पूजन के लिए अत्यंत शुभ एवं पुण्यदायी माना गया है।

⏰ शुभ-अशुभ मुहूर्त

🔸 राहुकाल

दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 34 मिनट तक।

इस अवधि में कोई भी शुभ, मांगलिक अथवा नया कार्य प्रारंभ करना वर्जित माना गया है।

🔸 अभिजित मुहूर्त

प्रातः 11 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक।

यह मुहूर्त आज विशेष फलदायी रहेगा। विवाह, पूजन, नवीन कार्यारंभ, यात्रा, खरीदारी एवं अन्य शुभ कार्य इस समय में करना उत्तम रहेगा।

🌼 आज का विस्तृत राशिफल 🌼

♈ मेष राशि

आज का दिन अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से प्रतीक्षित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। भूमि, भवन अथवा वाहन संबंधी कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। मित्रों एवं शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

♉ वृषभ राशि

आज आपका दिन प्रसन्नता एवं उत्साह से भरपूर रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है।

♊ मिथुन राशि

घर-परिवार में किसी शुभ समाचार के आगमन से आनंद का वातावरण बना रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा प्रियजनों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।

♋ कर्क राशि

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा। कार्यों में अधिक भागदौड़ बनी रह सकती है। लेन-देन एवं आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। अजनबी व्यक्तियों पर अत्यधिक विश्वास करना उचित नहीं होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

♌ सिंह राशि

आज का दिन सफलता एवं सम्मान प्रदान करने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी तथा आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। मित्रों एवं सहयोगियों का साथ मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

♍ कन्या राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। मित्रों का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति एवं मान-सम्मान के योग हैं।

♎ तुला राशि

आज का दिन विशेष सफलता देने वाला रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ संभव है। मन प्रसन्न रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

♏ वृश्चिक राशि

आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में लेने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा अनावश्यक विवादों से दूर रहें। धैर्य एवं संयम से कार्य करने पर लाभ मिलेगा।

♐ धनु राशि

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो सकता है। व्यापार एवं नौकरी में विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

♑ मकर राशि

आर्थिक मामलों में आज लाभ के योग हैं। चल-अचल संपत्ति से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा तथा परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें।

♒ कुंभ राशि

आज का दिन विशेष सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण हो सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति एवं आनंद का वातावरण बना रहेगा। आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

♓ मीन राशि

आज मानसिक अस्थिरता एवं वैचारिक मतभेद की स्थिति बन सकती है। अनावश्यक यात्राओं से बचें। परिवार के साथ मधुर व्यवहार बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगाने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।

🌺 आज के विशेष धार्मिक उपाय 🌺

आज सभी बारह राशियों के जातक भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा-अर्चना करें।

घर में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें तथा केले के वृक्ष की पूजा कर जल, चंदन एवं जौ अर्पित करें।

🔸 मंत्र जाप –

“ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः”

गौशाला में जाकर गौमाता को पीले लड्डू अथवा गुड़-चना खिलाने से विशेष पुण्य एवं लाभ प्राप्त होगा।

🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान 🔱

(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)

संस्थान में उपलब्ध सेवाएं –

• बृहद कुंडली निर्माण

• लघु पत्रिका निर्माण

• वार्षिक भविष्यफल

• जन्मपत्रिका मिलान

• लग्न निर्धारण

• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान

• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श

विशेष उपलब्ध सामग्री –

• सिद्ध रुद्राक्ष

• दृष्टिदोष निवारण ताबीज

• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी

• घर-दुकान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच

• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री

विशेष पूजा एवं कर्मकांड सेवाएं –

• अंगारक दोष पूजा

• गुरु चांडाल योग पूजा

• विष योग पूजा

• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन / ऑफलाइन)

🌹 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य 🌹

पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक

(32 वर्षों से अधिक ज्योतिष एवं कर्मकांड अनुभव)

📞 संपर्क सूत्र : 9411703908

Previous Post

‘रेट सुना तो झटका लगा’, FRI की सैर हुई पांच गुना महंगी, पर्यटक बोले- यहां भी महंगाई की मार

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • ‘रेट सुना तो झटका लगा’, FRI की सैर हुई पांच गुना महंगी, पर्यटक बोले- यहां भी महंगाई की मार
  • ‘8 घंटे नहीं रुकते हाथ’, आपकी चाय में घुला कौसानी की मंजू देवी का ये दर्द, जानिए कैसे?
  • Uttarakhand News : त्यूणी के जंगलों में भीषण आग, सेब के कई बागान जलकर राख, देखी गई गगनचुंबी लपटें
  • बकरीद पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999