🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌺
बुधवार, 17 जून 2026
ॐ श्री गणेशाय नमः
स्थान : अल्मोड़ा / हल्द्वानी
विक्रम संवत् : 2083शक संवत् : 1948संवत्सर : रौद्र नाम संवत्सरअयन : उत्तरायणऋतु : ग्रीष्म ऋतुमास : आषाढ़ माह (दिन-3 गते)वार : बुधवारपक्ष : ज्येष्ठ शुक्ल पक्षतिथि : तृतीया
✨ ग्रह एवं योग स्थिति
आज आनन्दादि योग के अंतर्गत गद नामक योग का प्रभाव रहेगा।
चंद्रमा प्रातः 8:13 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।
⛔ राहुकाल
दोपहर 12:10 बजे से 1:55 बजे तक
इस अवधि में किसी भी शुभ, मांगलिक अथवा नए कार्य का आरम्भ करना वर्जित माना गया है।
✅ आज का शुभ मुहूर्त
मुहूर्तराज अभिजित मुहूर्त
प्रातः 11:41 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक
यह समय विशेष रूप से शुभ एवं फलदायी माना गया है। इस अवधि में—
विवाह संबंधी कार्य
गृह प्रवेश
पूजन-अर्चन
शुभ यात्रा
नया व्यापार या कार्यारम्भ
खरीदारी एवं निवेश
करना लाभकारी रहेगा।
🔮 दैनिक राशिफल
♈ मेष राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यों में दौड़-भाग बनी रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, अतः सतर्क रहें। पूंजी निवेश में विशेष सावधानी बरतें।
♉ वृषभ राशि
आज का दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों एवं सहयोगियों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
♊ मिथुन राशि
आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विस्तार एवं सफलता मिलेगी। परिवार में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहेगा।
♋ कर्क राशि
आज का दिन शुभ रहेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।
♌ सिंह राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। मन कुछ अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अकारण विवादों से दूर रहें तथा अनावश्यक यात्राओं से बचें।
♍ कन्या राशि
आज का दिन विशेष सफलता प्रदान करने वाला है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सुख, शांति एवं आनंद का वातावरण बना रहेगा।
♎ तुला राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। विवादों से बचें। निवेश एवं लेन-देन में सावधानी बरतें। गुप्त शत्रु सक्रिय रह सकते हैं।
♐ धनु राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव एवं अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अकारण वाद-विवाद से बचना हितकर रहेगा।
♑ मकर राशि
आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार में सुख एवं शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता एवं लाभ प्राप्त होगा।
♒ कुंभ राशि
आज का दिन उत्तम रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। किसी सुखद यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है।
♓ मीन राशि
आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। गुप्त शत्रु आपकी छवि को प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं। लेन-देन एवं आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें।
🌺 आज का विशेष उपाय 🌺
सभी बारह राशियों के जातक आज भगवान श्री गणेश जी की विधिवत पूजा-अर्चना करें।
✅ गणेश जी को सिंदूरी तिलक अर्पित करें।✅ दूर्वा (दूब) चढ़ाएं।✅ “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।✅ गौशाला में जाकर गौमाता को हरा चारा खिलाएं।
इन उपायों से विघ्नों का नाश होगा तथा सुख, समृद्धि एवं सफलता की प्राप्ति होगी।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकाण्ड संस्थान 🔱
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
उपलब्ध ज्योतिषीय सेवाएँ
• बृहद कुंडली निर्माण• लघु पत्रिका निर्माण• वार्षिक भविष्यफल• जन्मपत्रिका मिलान• लग्न निर्धारण• जीवन की समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान• ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परामर्श
विशेष आध्यात्मिक सामग्री
• सिद्ध रुद्राक्ष• दृष्टिदोष निवारण ताबीज• धन आकर्षण सिद्ध सुपारी• घर एवं दुकान हेतु सिद्ध सुरक्षा कवच• विभिन्न रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष पूजा एवं कर्मकाण्ड
• अंगारक दोष पूजा• गुरु चाण्डाल योग पूजा• विष योग पूजा• कालसर्प दोष पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
👨🏫 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
(32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय एवं कर्मकाण्डीय अनुभव)
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908
🌺 “ज्योतिष केवल भविष्य नहीं बताता, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करता है।” 🌺





