॥ ॐ श्री गणेशाय नमः ॥
🌺 आज का दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🌺
गुरुवार, दिनांक 5 नवंबर 2026
स्थान – अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
🔱 श्री संवत् 2083 | शक संवत् 1948
रौद्र नाम संवत्सर | सूर्य दक्षिणायन | शरद ऋतु
मास – कार्तिक | पक्ष – कृष्ण पक्ष | तिथि – एकादशी
कार्तिक मास – 20 गते | वार – गुरुवार
आज आनन्दादि योग के अंतर्गत मध्य मातंग नामक योग का प्रभाव रहेगा। चंद्रदेव प्रातः 9 बजकर 34 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
🪔 आज का विशेष धार्मिक महत्व
🌼 रमा एकादशी व्रत 🌼
आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की पावन रमा एकादशी है। आज गृहस्थ एवं वैष्णव दोनों संप्रदायों के श्रद्धालु एकादशी का व्रत रखेंगे।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रमा एकादशी का व्रत अत्यंत पुण्यदायी एवं फलदायी माना गया है। भगवान श्रीहरि विष्णु को समर्पित यह व्रत धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष प्रदान करने वाला तथा धन-वैभव और सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला माना जाता है।
इस दिन श्रद्धापूर्वक भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना, व्रत, जप एवं दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
⏰ आज के शुभ एवं अशुभ समय
🔴 राहुकाल दोपहर 1 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक।
इस अवधि में किसी भी शुभ अथवा मांगलिक कार्य का शुभारंभ करना वर्जित माना गया है।
🟢 अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजकर 14 मिनट तक।
इस अवधि में समस्त शुभ एवं मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।
🔮 आज का विस्तृत राशिफल
मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
♈ मेष राशि आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र में उन्नति एवं प्रगति के अवसर लेकर आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी तथा परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आपके प्रयास सफल हो सकते हैं।
♉ वृषभ राशि आज का दिन शुभ एवं मंगलमय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा रुके हुए कार्यों में गति आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने के योग हैं।
♊ मिथुन राशि आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक लेन-देन में विशेष सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों से बचें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। धैर्य एवं संयम से कार्य करने पर परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
♋ कर्क राशि आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना हो सकती है। परिवार में सुख-शांति एवं प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
♌ सिंह राशि आज का दिन विशेष सफलता कारक रहेगा। चल-अचल संपत्ति से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिल सकती है। परिवार में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी।
♍ कन्या राशि आज का दिन आपके लिए शुभ एवं मंगलमय रहेगा। घर-परिवार में शुभ एवं मांगलिक कार्य संपन्न होने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी तथा पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।
♎ तुला राशि आज का दिन सामान्य रहने वाला है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। पूंजी निवेश एवं आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। धैर्य एवं विवेक से काम लेना आपके लिए हितकारी रहेगा।
♏ वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए शुभ एवं लाभदायक रहेगा। कोई महत्वपूर्ण एवं सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर प्राप्त होंगे तथा परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।
♐ धनु राशि आज आपका दिन शुभ एवं मंगलमय रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति एवं प्रगति के अवसर मिलेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
♑ मकर राशि आज का दिन विशेष सफलता कारक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा तथा कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम-प्रसंग एवं दांपत्य जीवन में सफलता और मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक एवं पारिवारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
♒ कुंभ राशि आज का दिन सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। शेयर बाजार एवं सट्टेबाजी में धन निवेश न करें, नुकसान की आशंका रह सकती है। सोच-समझकर निर्णय लेना हितकारी रहेगा।
♓ मीन राशि आज का दिन आपके लिए विशेष सफलता कारक रहेगा। चल-अचल संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में सुख-समृद्धि एवं प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।
🙏 आज का विशेष धार्मिक उपाय
भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए
आज सभी बारह राशियों के जातकों को भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
🌼 प्रातः स्नान के पश्चात भगवान श्रीहरि विष्णु का पूजन करें।
🪔 घर के पूजा स्थल में शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें।
🌿 केले के वृक्ष की पूजा करके जल अर्पित करें।
🙏 भगवान विष्णु को चंदन एवं जौ अर्पित करें।
📿 निम्नलिखित मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
॥ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॥
🐄 गौशाला में जाकर गौमाता को पीले रंग का लड्डू खिलाएं।
धार्मिक मान्यता के अनुसार इन उपायों को श्रद्धापूर्वक करने से भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल बना रहता है।
🔱 श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थान
(संबद्ध – भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान, वाराणसी)
संस्थान में उपलब्ध ज्योतिषीय सेवाएं
🔹 बृहद कुंडली निर्माण 🔹 लघु पत्रिका निर्माण 🔹 वार्षिक भविष्यफल 🔹 जन्मपत्रिका मिलान 🔹 विवाह हेतु लग्न निर्धारण 🔹 जीवन की विभिन्न समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान 🔹 ऑनलाइन एवं ऑफलाइन ज्योतिषीय परामर्श
विशेष सिद्ध धार्मिक सामग्री
🔸 सिद्ध रुद्राक्ष 🔸 दृष्टि दोष निवारण ताबीज 🔸 धन आकर्षण सिद्ध सुपारी 🔸 घर एवं दुकान के लिए सिद्ध सुरक्षा कवच 🔸 विभिन्न प्रकार के रत्न एवं धार्मिक सामग्री
विशेष कर्मकांड एवं पूजा सेवाएं
🔱 अंगारक दोष पूजा 🔱 गुरु चांडाल योग पूजा 🔱 विष योग पूजा 🔱 कालसर्प दोष निवारण पूजा (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन)
🌺 ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं परामर्श 🌺
वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य
पंडित डॉ. मदन मोहन पाठक
ज्योतिष में 33 वर्षों का अनुभव
📞 संपर्क सूत्र : 9411703908
🌍 देश-विदेश में ऑनलाइन ज्योतिषीय परामर्श की सुविधा।
॥ सर्वे भवन्तु सुखिनः ॥
॥ सर्वे सन्तु निरामयाः ॥
आपका दिन मंगलमय एवं शुभ हो।
🔱 जय श्रीहरि विष्णु 🔱


