अल्मोड़ा दिनांक 10/5/2024 ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946,यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर रवि उत्तरायण वसन्त ऋतु, वैशाख शुक्ल पक्ष, श्री परशुराम जयंती,अक्षय तृतीया तिथि, वैशाख मास दिन 28 गते, शुक्रवार, आनन्दादि योग मध्य मित्र नाम योग, चंद्रमा रात में 10 बजकर 26 मिनट से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल प्रातः 10 बजकर 24 मिनट से दिन में 12 बजकर 06 मिनट तक, इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 38 से 12 बजकर 33 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
अल्मोड़ा वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डाक्टर मदन मोहन पाठक ने बताया,जिसका कभी क्षय ना हो उसे कहते हैं अक्षय आइये जानते हैं आप आज क्या करें -अक्षय तृतीया तिथि वर्ष भर की सबसे शुभ तिथियों में गिनी जाती है। आज के दिन दिन सोने-चांदी की खरीदारी करने वालों को मां लक्ष्मी से सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मिलता है। पाठक ने बताया का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन कुछ खास पौधे लाने से घर में धन की वृद्धि साल भर बनी रहेगी। आज के दिन घर पर तुलसी का पौधा लगाने से घर परिवार में सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। हमारे धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पूजनीय माना गया है। कहते हैं कि तुलसी के पौधे में स्वयं धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।इस पौधे की नियमित उपासना से मनुष्य आर्थिक मोर्चे पर समृद्ध बनता है।घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से कर्जों से मुक्ति मिलती है। साथ ही आज अनार का पौधा लगाने से घर में शुभ समृद्धि बढ़ती है।पर अनार का पौधा लगाते वक्त ध्यान रहे कि इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा दिशा में ही लगाना चाहिए। पाठक के अनुसार घर में सुख -सृमद्धि के प्रतीक के रूप में मनी प्लांट का पौधा सबसे ज्यादा लोकप्रिय है।यह पौधा जितनी तेजी से बढ़ता है, घर में उतनी ही तेजी से धन आता है. घर में मनी प्लांट लगाते समय ख्याल रखें कि इसे आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाएं. मनी प्लांट के पौधे को कभी सीधे जमीन पर ना रखें. इसकी पत्तियों को जमीन पर बिखरने न दें। डाक्टर पाठक ने बताया कि आज आपको किसी भी शुभ कार्य संपन्न करने के लिए मुहुर्त की आवश्यकता नहीं है।आज माता लक्ष्मी जी का षोडशोपचार पूजन करें घर पर घीं का दीपक जलाएं माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ राशि आपका दिन शुभ है आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
मिथुन राशि दिन मध्यम है, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कर्क राशि दिन अच्छा है चल अचल संपत्ति जुड़ सकती है।
सिंह राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि दिन अच्छा है, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
तुला राशि दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा।
धनु राशि दिन उत्तम है, महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
मकर राशि दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि आपका दिन मध्यम है, वाद-विवाद से दूर रहें।
मीन राशि दिन अच्छा है, काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा।

