अल्मोड़ा दिनांक 15/3/2024,ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945,यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण वसन्त ऋतु,चैत्र मास दिन 2 गते, शुक्रवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि, आनन्दादि योग मध्य छत्र नाम योग, चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 10 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा।
वृषभ राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा। कार्य क्षेत्र आजीविका में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को पुरस्कार मिल सकता है।
मिथुन राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें, कानूनी उलझनों से दूर रहें।
कर्क राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा।आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, अजनबी लोगों पर भरोसा ना करें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, विरोधी सक्रिय रहेंगे।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
धनु राशि आपका दिन सभी क्षेत्रों में लाभदायक रहेगा, आज मन प्रसन्न रहेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि आपका दिन शुभ है, आज भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास का वातावरण बना रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
कुंभ राशि आपका दिन मध्यम फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, कानूनी उलझनों से दूर रहें, स्वास्थ्य नरम रहेगा, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी।
मीन राशि आपका दिन शुभ है, आज पैत्रृक सुख संपत्ति का लाभ रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे।
आज सभी 12 राशियों के लोग माता लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें, घर पर घीं का दीपक जलाएं, माता लक्ष्मी जी को श्रृंगार सामग्री चढ़ाएं षोडशोपचार पूजन करें, ॐ श्रीं ह्लीं श्रीं कमले कमलालए,प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्लीं श्रीं महालक्ष्यम्यै नमः । इस मंत्र का जाप करें विशेष लाभ रहेगा।

