अल्मोड़ा दिनांक 2/5/2024 ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946,यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण वसन्त ऋतु, वैशाख कृष्ण पक्ष नवमी तिथि, वैशाख मास दिन 20 गते, गुरुवार, आनन्दादि योग मध्य श्रीवत्स नाम योग, चंद्रमा दिन में 2 बजकर 32 मिनट से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल दिन में 1 बजकर 46 मिनट से दिन में 3 बजकर 26 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 39 मिनट से दिन में 12 बजकर 32 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
वृषभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, पारिवारिक जीवन में हर्ष उल्लास रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि आपका दिन मिश्रित फल सूचक है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा किन्तु दोपहर से विशेष हर्ष उल्लास रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा,मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी किंतु दोपहर बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें लेनदेन में सतर्कता बरतें।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी पराजित होंगे, संतान वर्ग से हर्ष होगा।
कन्या राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
तुला राशि दिन मध्यम है दौड़ भाग बनी रहेगी परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, दोपहर बाद आपको महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ है, आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, दोपहर बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
धनु राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
मकर राशि आपका दिन अच्छा है आज आप प्रसन्न रहेंगे, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, हालांकि दोपहर बाद आपको महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मीन राशि आपका दिन ठीक है, आप कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, दोपहर बाद आपकी मुश्किल बढ़ सकती हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हरि विष्णु जी की पूजा अर्चना करें,केले के वृक्ष पर जल चढ़ाएं चंदन जौं चढ़ाएं घीं का दीपक जलाएं,चने की दाल भोग लगाएं, गौशाला में जाकर गौ माता को पीला लड्डू खिलाए विशेष लाभ रहेगा।

