अल्मोड़ा दिनांक 29/6/2024 ॐ श्री गणेशाय नमः श्री संवत् 2081, श्री शाके 1946, यह वर्ष कालयुक्त नाम संवत्सर, रवि उत्तरायण ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि , शनिवार, आषाढ़ मास दिन 15 गते, आनन्दादि योग मध्य धूम्र नाम योग चंद्रमा मीन राशि में स्थित रहेंगे, राहुकाल प्रातः 8 बजकर 42 मिनट से 10 बजकर 27 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य संपन्न किए जा सकते हैं।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलने से मन खिन्न रहेगा, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृषभ राशि दिन अच्छा है, आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक यश प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विरोधी पराजित होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में उन्नति होगी।
मिथुन राशि दिन अच्छा है , काफी समय से लंबित कार्य आज बनेगा, विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं में विशेष सफलता मिलेगी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है।
कर्क राशि दिन अच्छा है, आज कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, संतान वर्ग से हर्ष उल्लास रहेगा, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम अधिक रहेगा, आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, लेनदेन में सतर्कता बरतें, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें।
कन्या राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी धार्मिक मांगलिक कार्य बनेंगे।
तुला राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, भूमि भवन वाहन संबंधी सुख प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ है आज आप कुछ नया करने वाले हैं, भौतिक सुख प्राप्त होंगे, मन प्रसन्न रहेगा, आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है, पैतृक संपत्ति में विशेष लाभ मिलेगा।
धनु राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें, लेन-देन में सावधानी बरतें, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, विरोधी सक्रिय रहेंगे।
मकर राशि दिन अच्छा है, आज आप प्रसन्न रहेंगे स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, घर परिवार में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा, संतान वर्ग से हर्ष उल्लास रहेगा,मन प्रसन्न रहेगा।
कुंभ राशि आपका दिन शुभ है, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पदोन्नति संभव है, आज आप प्रसन्न रहेंगे।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री हनुमान जी को शनिदेव की पूजा अर्चना करें, पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप करें, काली वस्तुओं का दान करें विशेष लाभ रहेगा।

