ॐ श्री गणेशाय नमः, श्री संवत् 2080, श्री शाके 1945, यह वर्ष पिंगल नाम संवत्सर, रवि दक्षिणायन हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष मास दिन 10 गते रविवार, कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, व्रत की पूर्णिमा, आनन्दादि योग मध्य, कालदण्ड नाम योग, चंद्रमा सांयकाल 7 बजकर 56 मिनट से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे, राहुकाल दिन में 3 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 11 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे, शुभ कार्य हेतु मुहूर्तराज अभिजित नक्षत्र प्रातः 11 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक इस दौरान समस्त शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।
श्री हरि ज्योतिष अनुसंधान योग एवं कर्मकांड संस्थानम् संबद्ध भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थानम् वाराणसी के माध्यम से आप को मिलने वाली सुविधाएं— हमारे यहां से आप बृहद कुंडली निर्माण, लघु पत्रिका निर्माण, जन्म पत्रिका मिलान ,लग्न निर्धारण, भविष्यफल ,वार्षिक भविष्यफल, एवं दैनिक जीवन में आ रही अनेक प्रकार की समस्याओं का ज्योतिषी समाधान ऑनलाइन व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप पूजा-पाठ अनुष्ठान संकल्प लेकर ऑनलाइन करा सकते हैं ।हमारे यहां से आप ज्योतिष संबंधी कोर्स भारतीय वैदिक ज्योतिष संस्थान वाराणसी द्वारा संचालित पत्राचार पाठ्यक्रम के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आप रत्न ,रुद्राक्ष, मालाएं एवं समस्त धार्मिक सामग्री ऑर्डर देने पर प्राप्त कर सकते हैं। हमारे यहां से आपको नजर के विशेष ताबीज प्रदान की जाते हैं, जो आपको कुदृष्टि से बचाते हैं। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पंडित डॉक्टर मदन मोहन पाठक मोबाइल नंबर 94 11703908
मेष राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज कोई नया कार्य संपन्न होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, धार्मिक स्थल दर्शन का अवसर प्राप्त होगा, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
वृषभ राशि आपका दिन सामान्य फलकारक है, अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, लेन-देन में सावधानी बरतें, हालांकि देर सायं काल से आपको विशेष खुशखबरी प्राप्त होगी जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन राशि आपका दिन अच्छा है, आज आप आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहेंगे, चल अचल संपत्ति का लाभ रहेगा, देर सायं से आपकी परेशानियां अचानक बढ़ सकती हैं मन खिन्न रहेगा।
कर्क राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सिंह राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा, स्वजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या राशि दिन की शुरुआत मध्यम रहेगी अनावश्यक दौड़ भाग बनी रहेगी, स्वास्थ्य नरम रहेगा, विरोधी सक्रिय रहेंगे, हालांकि देर सायं से आपको विशेष खुशखबरी प्राप्त होगी।
तुला राशि आपका दिन अच्छा है, आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी,देर सायं काल से परेशानियां बढ़ सकती हैं।
वृश्चिक राशि आपका दिन शुभ और मंगलमय रहेगा, आज दूरस्थ यात्राओं के योग बन रहे हैं, धार्मिक मांगलिक कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा।
धनु राशि आपका दिन अच्छा है आज मन प्रसन्न रहेगा, मित्रों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, पैत्रृक सुख संपत्ति का लाभ रहेगा, विरोधी परास्त होंगे, व्यापार में विशेष सफलता मिलेगी।
मकर राशि दिन मध्यम है, दौड़ भाग बनी रहेगी, परिश्रम के अनुसार सफलता नहीं मिलेगी, विरोधी सक्रिय रहेंगे लेन-देन में सावधानी बरतें, देर शाम से आपको कोई महत्वपूर्ण खुशखबरी प्राप्त होगी।
कुंभ राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किंतु देर सायं काल से अचानक परेशानी बढ़ सकती हैं।
मीन राशि आपका दिन मंगलमय रहेगा आज घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे, संतान वर्ग से विशेष सहयोग प्राप्त होगा, व्यवसाय में विशेष सफलता मिलेगी, मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी पदोन्नति संभव है।
आज सभी 12 राशियों के लोग भगवान श्री सूर्य नारायण की पूजा अर्चना करें भगवान सूर्यनारायण को रक्त चंदन रक्त पुष्प अर्पित करें,जल चढ़ाएं, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें,आज वर्त की पूर्णिमा है आज भगवान श्री सत्यनारायण भगवान की पूजा अर्चना करें, सायं काल घर पर सत्यनारायण भगवान की कथा करें, चंद्रमा की पूजा अर्चना करें विशेष लाभ रहेगा।

