दन्या पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा। जनपद में लंबित गिरफ्तारी वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दन्या पुलिस को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार फौजदारी वाद संख्या 11570/2022, धारा 494 आईपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त चन्दन राम (35 वर्ष) पुत्र लछम राम निवासी ग्राम गल्ली, कफलनी, तहसील भनौली जनपद अल्मोड़ा लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।
पुलिस टीम ने 27 मार्च 2026 को दन्या पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सतनाम सिंह और हेड कांस्टेबल पीयूष भट्ट शामिल रहे।






