Saturday, May 23, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 23, 2026

होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हल्द्वानी में मचा हड़कंप

News Deskby News Desk
in अपराध, उत्तराखंड
0
होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हल्द्वानी में मचा हड़कंप
Spread the love

होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हल्द्वानी में मचा हड़कंप

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में उत्तर प्रदेश के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि कुसुमखेड़ा स्थित हनुमान मंदिर के पास एक होटल के कमरे में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे की जांच की। वहां बाथरूम के फर्श पर लाल साहब पटेल (30) पुत्र गिरिजाशंकर पटेल निवासी मेजा तहसील मरियाहू, जनपद जौनपुर (उत्तर प्रदेश) का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला।

होटल संचालक सुशील जायसवाल ने पुलिस को बताया कि युवक सुबह करीब 6:28 बजे होटल में ठहरा था। रात करीब आठ बजे कमरे से अचानक तेज चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से कमरे का दरवाजा खोला। अंदर युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला। कमरे और बाथरूम में चारों ओर उल्टियां फैली हुई थीं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, होटल के कर्मचारियों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Previous Post

ऑपरेशन प्रहार के तहत चौखुटिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर से 85 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • होटल के बाथरूम में नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, हल्द्वानी में मचा हड़कंप
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत चौखुटिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर से 85 क्वार्टर अवैध शराब बरामद
  • टांडा जंगल में वन विभाग कर्मी की बेरहमी से हत्या, कुल्हाड़ी से गर्दन काटा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन! जोधपुर से हरिद्वार तक जल्द मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी, रेल मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999