अल्मोड़ा –वरिष्ट पत्रकार नवीन विष्ट की रिपोर्ट जनपद के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से अपनी पहली मुलाकात में कहा कि पहाड़ के युवाओं की जवानी बचाना व अपराधों को रोकना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। मौजूदा दौर में जिस प्रकार पहाड़ की जवानी और पानी यहां रुक नहीं रही है यह गंभीर चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे, आमजन की सुरक्षा होगी। बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने की बात भी ने एसएसपी ने कही।
उन्होंने कहा कि ड्रग लत की गिरफ्त में टीन एजर फंसता जा रहा है, उस पर अंकुश लगाना जरूरी है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि जिस पहाड़ के हर घर से एक नौजवान सेना में भर्ती होता था, आज यहां का युवा सेना में भर्ती होने की स्पर्धा में पिछड़ता जा रहा है,इसे दुरुस्त करने के लिए युवाओं के माता-पिता अभिभावक, बुद्धिजीवियों को भी आगे आना होगा। अकेले पुलिस कुछ नहीं कर पाएगी,बिना जनसहयोग के कुछ भी नहीं हो सकता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राय ने कहा पुलिस के अधिकारी व जवान यहां के युवाओं को सेना या अन्य फोर्स में भर्ती कराने के लिए विधिवत परीक्षण देने का काम करेगी। ताकि यहां का युवा रोजगार के लिए यहां वहां न भटके,यदि युवा अपने शरीर के हिफाजत के लिए सुबह शाम लगा रहेगा तो उसे नशे की ओर ध्यान देने का समय नहीं मिल पाएगा। नवनियुक्त एसएसपी राय ने एलानिया अंदाज में कहा कि किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा, उसकी जगह सीधे जेल में होगी, राय ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए युवाओं की काउंसलिंग के जरिए मुख्य धारा में लाने का काम किया जाएगा।
यह भी पढ़ें – ट्रैफिक पुलिस वालन्टिय





