Sunday, October 18, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 17, 2022

यहां तलवार तमंचों से लैस दबंगों ने दवा कारोबारी पर किया हमला

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
यहां तलवार तमंचों से लैस दबंगों ने दवा कारोबारी पर किया हमला
ख़बर शेयर करें -

काशीपुर।यहां कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के एस्कार्ट फॉर्म इलाके में सुबह तलवार तमंचों से लैस दबंगों ने खेत में जुताई बुवाई करा रहे दवा कारोबारी गुरनाम सिंह गामा पर कातिलाना हमला करते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत मचा दी। सूचना पर कोतवाल मनोज रतूड़ी, कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को हिरासत में लेकर गहन जांच पड़ताल शुरू की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम फिरोजपुर मानपुर निवासी गुरनाम सिंह गामा पुत्र बंता सिंह की कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र में आई आई एम के समीप एस्कार्ट फार्म क्षेत्र में 2 एकड़ खेती की भूमि है। इस जमीन की लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व गुरनाम सिंह गामा द्वारा रजिस्ट्री व दाखिल खारिज कराया गया। इसके बाद पता चला है कि आज सुबह जब गुरनाम सिंह गामा ट्रैक्टर लेकर खेती की उक्त जमीन पर जुताई बुवाई करा रहे थे इसी दौरान आई आई एम के पीछे निवासी हरदीप सिंह दीपू, विनोद कुमार, सुरजीत सिंह व भूपेंद्र सिंह समेत लगभग आधा दर्जन तलवार तमंचे से लैस बदमाशों ने खेत पर धावा बोलकर ट्रैक्टर से खेत जोत रहे चालक के गर्दन पर तलवार रख दी। दूर खड़े गुरनाम सिंह गामा तथा उनके सहयोगियों ने जब दौड़कर बीच-बचाव का प्रयास किया तो हमलावरों ने समाजसेवी गुरनाम सिंह पर हत्या की नियत से तलवार से हमला बोल दिया। मंसूबे में कामयाब न होने पर दबंगों ने मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए दहशत मचा दी और वहां से फरार हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी कुंडेश्वरी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह एसआई कपिल कंबोज व प्रदीप पंत के साथ पर्याप्त पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंच गए और हमलावरों को हिरासत में लेकर चौकी मे गहन पूछताछ की। खबर लिखे जाने तक पीड़ित पक्ष के गुमनाम सिंह गामा द्वारा मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। उधर पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति का मेडिकल कराया है। गुरनाम सिंह गामा ने पुलिस को बताया कि हमलावर पिछले कुछ समय से उनका मानसिक उत्पीड़न करते हुए उनसे मोटी रकम की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने जब रकम देने से मना किया तो हमलावरों ने आज उन्हें मौत के घाट उतारने की कोशिश की। घटना के बारे में गुरनाम ने पुलिस को बताया कि तलवार से हमला करने पर उन्होंने खुद को बचाया नहीं होता तो अनहोनी घटित हो सकती थी। उधर पता चला है कि हमलावर अपराधी किस्म के हैं। उनके खिलाफ पूर्व में गैंगस्टर समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस हमलावरों की कुंडली खंगाल रही है।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

सीबीआई की पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम के बेटे कार्ति के घर पर छापेमारी

Next Post

कुमाऊं कमिश्नर ने कई निर्माणाधीन कंपलेक्स का किया निरीक्षण

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए

Next Post
कुमाऊं कमिश्नर ने कई निर्माणाधीन कंपलेक्स का किया निरीक्षण

कुमाऊं कमिश्नर ने कई निर्माणाधीन कंपलेक्स का किया निरीक्षण

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub