Wednesday, October 7, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

May 28, 2022

पत्रकारिता दिवस पर एनयूजे उत्तराखंड करने जा रहा अनूठी पहल

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
पत्रकारिता दिवस पर एनयूजे उत्तराखंड करने जा रहा अनूठी पहल
ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर एक नई पहल करते हुए उत्तराखंड के गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल में एक-एक विश्वविद्यालयों के साथ मिल कर संयुक्त रूप से पत्रकारिता के अलग-अलग विषयों पर सेमीनारों का आयोजन कर रही है। हरिद्वार में यह आयोजन उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में किया जा रहा है जबकि हल्द्वानी में यह आयोजन उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में आयोजित हो रहा है।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के संरक्षक एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य त्रिलोक चन्द्र भट्ट की यह परिकल्पना थी कि संगठन स्तर पर गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में पत्रकारिता का पाठ्यक्रम संचालित करने वाले विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर एक ऐसी पहल की जाय जिससे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों के सानिध्य में कुछ नया जानने का सीखने का अवसर मिले। इसी के क्रम में हरिद्वार में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के साथ मिल कर हिंदी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार 29 मई, 2022 को उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार के डिजिटल सभागार में सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है।

श्री भट्ट ने बताया कि कुमाऊं मंडल में उनकी संस्था और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी में 30 मई को यूनियन के संरक्षक डा. दिनेश जोशी की अध्यक्षता में सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो0 आर0सी0 मिश्रा मुख्य अतिथि और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक विशिष्ट अतिथि होंगे। जबकि आईआईएमसी दिल्ली के डीन प्रो0 गोविन्द सिंह, प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रो0 वीआर गुप्ता, कुमांऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से गिरीश रंजन तिवारी, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से डॉ0 राकेश रयाल, शोध निदेशक डॉ0 गिरजाशंकर पाण्डे, और उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग से राजेन्द्र क्वीरा वक्ता होंगे।

हरिद्वार में संस्कृत विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रभारी विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज शुक्ला, एवं नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से श्रीमती सुदेश आर्या सेमीनार की संयोजक हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति के निजी सचिव मनोज गहतोड़ी ने बताया कि रविवार अपराह्न 2 बजे से आयोजित हो रहे इस सेमीनार में उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 देवीप्रसाद त्रिपाठी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि स्टार स्पोर्ट्स मुंबई के रिपोर्टर एवं एंकर सूरज मलासी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर एव बीएचईएल रानीपुर के विधायक आदेश चौहान तथा एसएमजेएन पीजी कालेज के प्राचार्य सुनील बत्रा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 सुनील जोशी करेंगे। इस अवसर पर नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स की ओर से वरिष्ठ पत्रकारों और पत्रकारिता के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जायेगा।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

केबिनेट मंत्री डा0 धन सिंह रावत ने शनिवार को अल्मोड़ा पहुॅचकर प्रसिद्व चितई गोलू मन्दिर में अपने परिवारजनों के साथ पूजा अर्चना की

Next Post

एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र ने कर ली आत्महत्या

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • इलाज बना मौत का कारण! 23 साल की महिला की मौत, ‘पहलवान’ गिरफ्तार
  • जज फार्म में गंदे व झागयुक्त पानी से मचा हड़कंप, सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र
  • मजखाली में सेवा संकल्प शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 658 लोगों ने लिया हिस्सा; 479 को मिला योजनाओं का लाभ

Next Post
एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र ने कर ली आत्महत्या

एमबीबीएस के द्वितीय वर्ष के छात्र ने कर ली आत्महत्या

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub