अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय द्वारा समस्त थाना/ चौकी प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए किरायेदार,घरेलू नौकर,फड़ फेरी,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन* हेतु सघन अभियान चलाकर *बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के व बिना सत्यापन फड़, फेरी लगा रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश* पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया।
जनपद में सत्यापन अभियान में एक माह में अब तक *कुल 6147 लोगों का सत्यापन* किया गया हैं तथा *कुल 185 बिना सत्यापन* किरायेदार, घरेलू नौकर रखने वाले मकान मालिकों व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गई है।
अल्मोड़ा पुलिस द्वारा गोष्ठी व लॉउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को किरायदारों का सत्यापन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। जिससे जनपद क्षेत्र मे किसी प्रकार के अवांछनीय तत्व प्रवेश न कर पाये ।
अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है ।






