Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 8, 2022

विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वदना के निर्देशन के क्रम में समस्त विधानसभाओं हेतु तैनात आरक्षित महिला मतदान अधिकारी एवं प्रशिक्षण से छुूटे हुये मतदान कार्मिकों को उदयशंकर नाट्य अकादमी में कुल 267 कार्मिकों को दो-दो पालियों में ईवीएम व वीवीपैट का सैद्धान्तिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया।

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 08 फरवरी, 2022 विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग एवं जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी वदना के निर्देशन के क्रम में समस्त विधानसभाओं हेतु तैनात आरक्षित महिला मतदान अधिकारी एवं प्रशिक्षण से छुूटे हुये मतदान कार्मिकों को उदयशंकर नाट्य अकादमी में कुल 267 कार्मिकों को दो-दो पालियों में ईवीएम व वीवीपैट का सैद्धान्तिक एवं ईवीएम प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बताया गया कि टीम में सभी अधिकारी/कर्मचारी आपस में समन्वय बनाये व एक दूसरे के सम्पर्क में रहने के लिए मोबाईल नम्बरों को आपस में आदान प्रदान करें। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोई भी कर्मचारी अपना मोबाईल बन्द न रखे साथ ही मतदान के दौरान चुनाव प्रक्रिया की गोपनीयता बनी रही इस तर्ज पर कार्य करने की जरूरत होगी। मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका समाधान उच्चस्तरीय अधिकारियों से वार्ताकर निदान कराना सुनिश्चित करें, मतदान टीम को चौक लिस्ट या पोलिंग से सम्बन्धित जो भी सामग्री उपलब्ध कराई जायेगी उसे ध्यानपूर्वक चौक कर लें साथ ही पूरी टीम चुनाव में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम, वीवीपैट का भी भली भाति निरीक्षण करें। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा ईवीएम व वीवीपैड का प्रशिक्षण महिला कार्मिकों को विभिन्न प्रपत्र भरने, ईवीएम को ऑन व ऑफ करने व सील करने की प्रकिया के अलावा बी.यू.,सी.यू. तथा वीवीपैट को संयोजित करने, खोलने और सील करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए हैंड्स ऑन प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कोविड का अनुपालन कराया गया। जिसमें कार्मिको के बैठने हेतु उचित दूरी बनाई गई। सभी कार्मिको को मास्क, ग्लब्ज, सैनेटाईजर उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी थर्मल स्कैनिंग भी कराई गई। प्रशिक्षण केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा वैक्सीनेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। साथ ही एम्बुलेंस की भी सुविधा दी गई है। मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल हेतु बैग भी रखे गए थे। प्रशिक्षण में कार्मिकों को मॉकपोल से लेकर मतदान प्रारंभ और समाप्ति तक, किए जाने वाले निर्वाचन कार्याे और मतदान की गोपनीयता बनाए रखने संबधी जरूरी सावधानियां के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में सभी उपस्थित कार्मिकों को मास्टर ट्रैनरों द्वारा सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी कार्मिको को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता से आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने एवं नियमानुसार निर्वाचन सम्पन्न कराने को कहा। उन्होंने कहा पीठासीन अधिकारी, पीठासीन डायरी का भली-भॉति अध्ययन कर लें। उन्होंने सभी कार्मिकों को पूरी विनम्रता एवं शालीनता से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखने को कहा। सभी कार्मिक अपने कार्यों व दायित्वों में पूर्ण दक्षता हासिल करें ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। कन्ट्रोल यूनिट एंव बैलेट यूनिट का भी सम्बन्धित अधिकारी समय-समय पर चौक करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य शिक्षाधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, मास्टर ट्रेनर कपिल नयाल, विनोद राठौर सहित, मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण के आते 82 नये मामले

Next Post

यहां सरेआम घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की हुई धुनाई पंहुचा पुलिस के गिरफ्त में

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

यहां सरेआम घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक की हुई धुनाई पंहुचा पुलिस के गिरफ्त में

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub