Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 18, 2021

हवालबाग में आयोजित दो दिवसीय आजिविका महोत्सव के समापन में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने प्रतिभाग करते हुए आजीविका महोत्सव की परिकल्पना को एक सराहनीय पहल बतायी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

हवालबाग में आयोजित दो दिवसीय आजीविका महोत्सव के समापन के अवसर पर आज विभिन्न विभागों की कार्यशालायें आयोजित हुई। इस दौरान जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों की आजीविका समूहों द्वारा बनाये जा रहे उत्पादों का प्रदर्शन स्टॉलों के माध्यम से किया गया। कार्यशालाओं में पर्यटन विभाग द्वारा होम-स्टे पर आयोजित कार्यशाला व उद्योग विभाग द्वारा हैण्डीक्राफ्ट व एैंपण, सेवायोजन विभाग द्वारा कैरियर काउसलिंग व आजीविका, एनआरएलएम विभागों द्वारा वैल्यू चैन पर कार्यशालायें की गयी जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा नवीनतम तकनीक व विपणन के नये तरीको को बारे में अवगत कराया। इनमें मुख्यरूप से होम-स्टे पर जोस्टैल के चीफ टैक्नीकल आफिसर व ओडीसी-स्टे द्वारा, हैण्डीक्राफ्ट में निफ्ट के प्रोफेसर शक्ति द्वारा कार्यशालाआंे में उपस्थित लोगों को जानकारियॉ उपलब्ध करायी गयी।
इस दौरान जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कार्यशालाओं में उपस्थित लोगों से संवाद कर कार्यशाला में उनके अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि इन कार्यशालाओं के अच्छे परिणाम निकलेंगे इसका उन्हें पूर्ण विश्वास है। उन्होंने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यशालाअें में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों से फीडबैक फार्म अवश्य भरवायें जिससे स्वरोजगार योजनाओं मंे आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सके। इस दौरान उन्होंने विषय विशेषज्ञों से बातचीत कर उनके अनुभव व सुझाव प्राप्त किये। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी सुझाव आयेंगे उन्हें शासन स्तर पर प्रेषित किया जायेगा।
समापन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने प्रतिभाग करते हुए आजीविका महोत्सव की परिकल्पना को एक सराहनीय पहल बतायी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से दूरस्थ क्षेत्रों में आजीविका से जुड़ी महिलाओं, काश्तकारों व अन्य लोगों को फायदा मिलेगा। इसके अलावा उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों को सीधा बाजार मिल पायेगा जिससे वे आत्मनिर्भर हो पायेंगी। महिलायें आर्थिक रूप से स्वालम्बी व आत्मनिर्भर हो यह प्रदेश सरकार की भी मंशा है। उन्होंने उपस्थित महिला समूहों को सम्बोधित करते हुए स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए समूहों के माध्यम से 05 लाख रू0 तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से इस महोत्सव का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष ने महोत्सव स्थल पर लगे विभिन्न विभागीय व स्थानीय उद्यमियों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का निरीक्षण कर उनके उत्पादों की जानकारी प्राप्त कर सराहना की।
महोत्सव के दूसरे कई महिला समूहों को सीसीएल के चैक विधानसभा उपाध्यक्ष ने वितरित किये। इसके साथ ही वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत चैक भी लभार्थियों को दिये गये। इस दौरान माउन्टेन बाईकिंग में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को भी विधानसभा उपाध्यक्ष ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर देवभूमि मॉ शारदे सांस्कृतिक टीम द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आजीविका महोत्सव की परिकल्पना स्थानीय लोगों व उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं के साथ जोड़ना व उनके उत्पादों का प्रदर्शन करना था जो सफल रहा। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक एस0एस0 बिष्ट, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी, पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारी, महिला समूह व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub