Monday, October 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

March 16, 2022

यहां एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को मिली बड़ी सफलता,80 हजार रुपये महिला की खरीद-फरोख्त करते आठ गिरफ्तार

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

राज्य के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को बड़ी सफलता मिली , 80 हजार रुपये महिला की खरीद-फरोख्त करते आठ गिरफ्तार, इनमें 3 महिलायें भी शामिल हैं।गौरतलब है कि डीआईजी/एसएसपी, एसएसपी अपराध व नोडल अधिकारी एएचटीयू रुद्रपुर के निर्देशन में मानव तस्करी/बाल विवाह अनैतिक देह व्यापार के सम्बन्ध में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार 15 मार्च 2022 को प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट की निरीक्षक बसन्ती आर्य को सूचना प्राप्त हुई कि काशीपुर, बाजपुर क्षेत्र में कुछ महिलाओं व पुरुषों द्वारा दलाल (बिचौलिया) बनकर युवतियों की खरीद फरोख्त काफी समय से की जा रही है। आज बाजपुर रेलवे स्टेशन पर एक युवती को हरियाणा में 80 हजार रुपये में बेचा जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी टांडा उज्जैन एसआई जितेन्द्र कुमार को साथ लेकर एण्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम द्वारा संयुक्त पुलिस टीम के साथ रेलवे स्टेशन बाजपुर में दबिश देने पर मौके से 5 युवकों व 3 युवतियों को मानव तस्करी करते हुए पकड़ लिया गया। वहीं, 2 युवक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गये। पूछताछ करने पर पकड़े गये युवकों ने बताया गया कि वह हरियाणा से 80,000 रुपये में युवती को खरीदने के लिए बाजपुर आये थे। वहीं युवती ने बताया कि इन पकड़े गये युवक युवतियों द्वारा जबरन मेरा सौदा 80 हजार रुपये में कर मुझे हरियाणा ले जाया जा रहा है। जो 02 व्यक्ति भागे हैं वह पैसा लेकर भाग गये हैं।मौके पर घटना में प्रयोग किये गये एक वाहन मारुति ईको कार व एक मोटर साईकिल स्प्लेण्डर भी बराद हुए। पकड़े गये व्यक्तियों में से एक युवती लक्ष्मी पत्नी मलकीत सिंह निवासी गंगानगर तिकोनिया, जिला लखीमपुर खीरी, उ.प्र. हाल निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर थाना रुद्रपुर में पंजीकृत एफआईआर नं. 428/21 धारा 279/337/353/370 भा.द.वि. में वांछित अभियुक्ता है। उक्त व्यक्तियों को मौके पर मानव तस्करी करते पाये जाने पर मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना बाजपुर में धारा 370/506 भा.द.वि. के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त

–लक्ष्मी (45 वर्ष) पत्नी मलकीत सिंह निवासी तिकुनिया, लखीमपुर खीरी, उ.प्र. हाल निवासी प्रीत विहार, रुद्रपुर।

जमुना उर्फ सुनीता (45 वर्ष) पत्नी चन्द्रपाल सिंह निवासी रतनपुरा, बाजपुर।

कुंवरपाल (59 वर्ष) पुत्र कृपाल निवासी ग्राम विद्यानन्द कालोनी, चांदनीबाग, जिला पानीपत, हरियाणा।

नरेश (26 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरखास, गन्नौर, जिला सोनीपत, हरियाणा।

दिनेश (40 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम पुरखास, गन्नौर जिला सोनीपत, हरियाणा।

गुरवचन सिंह (32 वर्ष) पुत्र हरि सिंह निवासी ग्राम शिवपुरी, केलाखेड़ा जिला ऊ.सि.नगर।

राजबाला (38 वर्ष) पत्नी स्व. गजेन्द्र निवासी ग्राम मिलकमऊ, काजीपुरा सिविल लाईन, मुरादाबाद, उ.प्र.।



राजा सिंह उर्फ राजू (24 वर्ष) पुत्र पूरन सिंह निवासी बगबाड़ा मण्डी, रुद्रपुर।



फरार अभियुक्त

राजीव चौहान पुत्र मुरारीलाल निवासी विकासनगर निकट कोयला फार्म काशीपुर उ. सि. नगर

बिजेन्द्र सिंह पुत्र तेजपाल निवासी राजीवनगर थाना बाजपुर जिला ऊ. सि. नगर।

बरामद माल
1.06 अदद मोबाइल फोन भिन्न भिन्न कम्पनियों के ।

6215 रुपये नगद

मारुति कार नं0 HR 10AG-2754 रंग सफेद ।

एक अदद मो0सा0स्पैलण्डर नं० UK06AJ-2939

पुलिस टीम

निरीक्षक बसन्ती आर्य (प्रभारी एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट उ0 सि नगर)
2.उ0नि0 श्री जितेन्द्र कुमार (चौकी प्रभारी टांडा उज्जैन थाना काशीपुर)

का0 637 नवीन गिरी (एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)

का0 1088 रमेश चन्द्र (एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)

म0का0 1096 प्रियंका आर्य (एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)

म0का0 279 रेखा टम्टा (एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)
7.म0का0 599 प्रियंका कोरंगा. (एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)

का0 271 भूपेन्द्र सिंह (एण्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट)

का0 190 संजय कुमार ( थाना काशीपुर)

का0 55 राकेश आजाद ( थाना बाजपुर)

का० 131 दिनेश जोशी ( थाना बाजपुर)

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

आर0टी0ओ0 पुलिस 06 पेटी अवैध शराब बरामद कर आरोपी किया गिरफ्तार

Next Post

चलती बस में लगी आग 37 यात्री बचे बाल बाल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष-2026 के तहत आयोजित हुई कार्यशाला, आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर जोर
  • नैनीताल में राजस्व मामलों के निस्तारण में तेजी, एक वर्ष में 31,979 वाद निपटाए

Next Post

चलती बस में लगी आग 37 यात्री बचे बाल बाल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub