Thursday, October 22, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 14, 2021

युवाओं को पर्यावरणीय प्रश्नों से जोड़ने का प्रयास शुरू करेंगे केंद्रीय पर्यावरण मंत्री

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्कॉटलैंड (ग्लासको) में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन में भारत से पहुंचे 6 युवाओं से बातचीत कर पर्यावरणीय प्रश्नों पर सक्रियता के लिए युवाओं को प्रतिनिधित्व देने हेतु अधिकारियों को विचार विमर्श की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

इस बैठक में उत्तराखंड से वहां गई उच्च न्यायालय नैनीताल की अधिवक्ता स्निग्धा तिवारी एवं जन्मेजय तिवारी मौजूद थे।

देश व दुनिया में सरकार के स्तर से पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण सम्मेलनों में युवाओं को प्रतिनिधित्व करने मौका नहीं दिया जाता है। स्कॉटलैंड में आयोजित कॉप 26 में गए इन युवाओं ने पर्यावरण मंत्री से अनुरोध किया कि सरकार की ओर से सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है। इस संवाद में युवाओं के सुझावों पर संज्ञान लेते हुए भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में आगामी कॉप 27 में युवाओं की भागीदारी के लिए सरकार युवाओं की सलाह लेने हेतु प्रयास शुरू करेगी, जिसके लिए उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को इस हेतु सभी युवाओं के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पर्यावरण मंत्री ने भारत द्वारा 2070 तक कार्बन उत्सर्जन को लेकर तय किए गए लक्ष्यों और वनीकरण को लेकर देश के दृष्टिकोण को भी साझा किया।

बातचीत के दौरान उत्तराखंड से बैठक में शामिल जन्मेजय तिवारी एवं स्निग्धा तिवारी ने उत्तराखंड में विकास की गलत समझ एवं बड़े बांधों के कारण हो रहे पर्यावरणीय दुष्प्रभावों को रोकने की मांग की। स्निग्धा ने मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड में सात बांधों के निर्माण की अनुमति देने पर भी सवाल किए, जिस पर पर्यावरण मंत्री ने आश्वासन दिया की अब आगे और बांधों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बैठक में शामिल युवाओं ने मंत्री के साथ हुई लंबी वार्ता को सकारात्मक बताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है इस बातचीत के अच्छे परिणाम सामने आएंगे, और हम पर्यावरणीय प्रश्नों पर विकसित देशों को उनकी वित्तीय जिम्मेदारियों के प्रति भी जवाबदेह बना पाएंगे।

मंत्री जी के साथ हुई इस वार्ता में उत्तराखंड से स्निग्धा तिवारी एवं जन्मेजय तिवारी, स्विजना दत्ता, विनम्र माथुर, केरल की टैरीसा, बंगाल की रजनी रमन शामिल रही।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू जी की 132 वीं जयंती अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कार्यलय में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीताम्बर पाण्डे जी के अध्यक्षता में मनायी गयी

Next Post

गर्वमेंट पेंशनर्स वैलफेयर ऑर्गनाइजेशन अल्मोड़ा का वार्षिक अधिवेशन मल्ला महल स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • श्री राम उपनगर में संघ का विजयदशमी उत्सव संपन्न, पथ संचलन पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • विजयादशमी पर आरएसएस का संयुक्त पथ संचलन, शस्त्र पूजन कर राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

गर्वमेंट पेंशनर्स वैलफेयर ऑर्गनाइजेशन अल्मोड़ा का वार्षिक अधिवेशन मल्ला महल स्थित सभागार में सम्पन्न हुआ

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub