Thursday, October 15, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 15, 2021

पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक द्वारा मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित करने का सिलसिला जारी

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा- पूर्व दर्जा मंत्री विट्टू कर्नाटक विधानसभा अल्मोडा के विभिन्न कालेजों तथा ग्रामीण अंचल के विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढाने के लिये लगातार प्रयासरत हैं । इसी प्रयास के तहत नगर क्षेत्र अल्मोडा के राजा आनन्दसिंह राजकीय बालिका इन्टर कालेज के 230 छात्राओं तथा प्रधानाचार्या,शिक्षिकाओं,कर्मचारियों को उनके द्वारा सम्मानित किये जाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया । आयोजित समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुये पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक द्वारा शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्राओं का स्वागत ,अभिनन्दन किया गया तथा शिक्षकों,कर्मचारियों को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट किये । तद्पश्चात मेधावी छात्राओं के मनोबल को ऊंचा रखने के लिये उन्हें मेडल से सम्मानित करते हुये अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया ।
कर्नाटक ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोरोना काल में शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये शिक्षकों द्वारा सराहनीय पहल कर शिक्षा के क्षेत्र में उदाहरण पेश किया है तथा विद्यार्थियों को इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के चलते भी समुचित व्यवस्था कर आनलाइन पढाने का क्रम जारी रखने के साथ ही अपने परिवार को भी इस महामारी से बचाया है ,जिसके लिये उनके इन प्रयासों की प्रशंसा की जानी चाहिये । वहीं छात्राओं ने भी कोरोना काल में अत्यधिक तनाव के बाउजूद भी आन-लाईन पढाई कर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर जनपद ही नहीं अपितु राज्य व अपने माता पिता के गौरव को बढाया है । उन्होंने कहा कि आन लाईन शिक्षा मात्र तकनीक नहीं,समाजीकरण की नई प्रक्रिया बनी । कोरोना संकट में शारीरिक दूरी बनाये रखने के लिये शिक्षा के लिये तकनीक का प्रयोग एक अच्छी पहल है । तकनीक के विकास के साथ में शिक्षा में इसका प्रयोग होता रहा है यह होना भी जरूरी है । इसी के फलस्वरूप छात्राओं की पढाई बाधित होने से बच पाई है । कोरोना काल में पढाई करना कोई आसान काम नहीं है । हमारा कर्तव्य है कि स्कूली बच्चों का आत्मविश्वास बढाया जाय और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये मानसिक रूप से तैयार किया जाय ,यह काम समाज को करना है । इसी दृष्टिकोण को मध्यनजर रख कर पढाई के प्रति छात्राओं का मनोबल बढाने तथा आगामी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाअेां में और अधिक श्रेष्ठ अंक प्राप्त करने ,सफलता के उच्च शिखर को छूने के उद्देश्य से यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है । श्री कर्नाटक ने अपने संवाद में सभी छात्राओं को हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि आगामी दिनों में भी अन्य विद्यालयों के मेधावी छात्राअेां को सम्माानित किये जाने हेतु कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जाते रहेंगे । प्रधानाचार्या ने अपने सम्बोधन में कहा गया कि शिक्षक ही छात्र/छात्राओं के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर उनमें अच्छे मूल्यों और आदर्शो को विकसित करता है जिससे कि वे आगे चलकर देश के उत्तम नागरिक बनें और देश की उन्नति एवं विकास में अपना योगदान दे सकें । शिक्षकों तथा छात्राओं के इस प्रकार के सम्मान ने उनका गौरव व मनोबल बढा है जिसके लिये वे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक जी के सदैव आभारी रहेगें ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष तिवारी जिलाध्यक्ष सेवादल, ग्राम प्रधान मटेला अधार गौरव काण्डपाल,रश्मि काण्डपाल नगर उपाध्यक्ष सेवादल,डा.करन कर्नाटक,हेम चन्द्र जोशी, अमर बोरा,देबेन्द्र प्रसाद कर्नाटक,किरन कोरंगा,दिव्या पाटनी, प्रकाश मेहता, अजय बिष्ट, रोहित बिष्ट आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन हर्षिता तिवारी नगर अध्यक्ष सेवादल द्वारा किया गया ।


ख़बर शेयर करें -
Previous Post

अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री धामी पंहुचे अल्मोड़ा

Next Post

लगातार दो दिन बाद राहत की खबर आज प्रदेश में कोरोना के सात मरीज मिले

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी

Next Post

लगातार दो दिन बाद राहत की खबर आज प्रदेश में कोरोना के सात मरीज मिले

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub