Monday, October 5, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 20, 2021

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री/विधायक सोमेश्वर श्रीमती रेखा आर्या ने आज सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 20 नवम्बर, 2021 (सूचना)- विधानसभा सोमेश्वर के अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री द्वारा की गयी घोषणाओं की प्रगति के सम्बन्ध में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री/विधायक सोमेश्वर श्रीमती रेखा आर्या ने आज सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को गम्भीरता से लिया जाय। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी प्रस्ताव जनपद स्तर पर लम्बित न रहे। जनपद स्तर से निदेशालय अथवा शासन को तत्काल आगणन प्रेषित करते हुए उसकी एक प्रति मुझे भी प्रेषित की जाय।
मा0 मंत्री ने विभागवार समीक्षा करते हुए लम्बित पड़ी योजनाओं मंे यथाशीघ्र कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत हुये घोषणाओं के सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये कि वे अपनी कार्य प्रणाली में सुधार लाते हुए लम्बित योजनाआंे में कार्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि जिन मोटर मार्गों में सर्वे नहीं किया गया है उनमें सर्वे पूर्ण करें साथ ही जिन मोटर मार्गों में वन भूमि के प्रस्ताव है उन्हें वनाधिकारी से स्वयं वार्ता कर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जिन मोटर मार्गों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है वहॉ मुझे व सम्बन्धित जनप्रतिनिधि को अवगत कराया जाय जिससे विवाद को वार्ता कर सुलझा लिया जाय। वहीं जिन मोटर मार्गों में स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है उनमें इस माह के अन्त तक टैण्डर लगा दिये जाय।
बैठक में उन्होंने प्रत्येक मोटर मार्ग की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान पेयजल विभाग द्वारा हैण्डपम्प लगाये जाने की घोषणा पर उन्हें अवगत कराया गया कि सभी प्रस्ताव शासन को प्रेषित कर दिये गये है। बैठक के दौरान विद्यालयी शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, ग्राम्य विकास, उद्यान, उच्च शिक्षा आदि विभागों के सम्बन्ध में की गयी मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा मा0 मंत्री द्वारा की गयी। उन्होंने सभी अधिकारियों को जल्द से जल्द जिन योजनाओं का प्रस्ताव व आगणन बनाया जाना है उन्हें बनाकर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिये साथ ही जिन कार्यों में टैण्डर लगाये जाने है उन्हें भी जल्द से जल्द लगा लें।
बैठक में उन्होंने ब्लॉक ताकुला के लिए रनमन से जाने वाले मोटर मार्ग की स्वीकृति के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये साथ ही ताकुला में ऑनलाईन पेंमेट में आ रही दिक्कतों के लिए स्वान केन्द्र की कनेक्टिवीटी को ठीक करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ताकुला में स्वान केन्द्र न होने के कारण विभिन्न पेमेन्ट में लोगों को दिक्कत हो रही है। इस बैठक में जिलाधिकारी वन्दना सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, महामंत्री महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, दीपक आर्या सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

जानिए दैनिक राशिफल एवं पंचाग क्या है ग्रहों की चाल

Next Post

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • रात के अंधेरे में गांजे की बड़ी खेप लेकर निकले तीन तस्कर दबोचे, कार से 54.542 किलो गांजा बरामद
  • ये कैसी आस्था, कैसा विश्वास? कैंची के जाम ने पहाड़ की जिंदगी रोक दी —वरिष्ठ पत्रकार मदन मोहन पाठक
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कृषि मेले में यूओयू का ज्ञान-विस्तार अभियान, ग्रामीणों और किसानों को निःशुल्क पुस्तकें देकर उच्च शिक्षा से जुड़ने का आह्वान

Next Post

आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिथौरागढ़ में कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए हवलदार कुंदन सिंह खड़ायत की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub