Thursday, November 19, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

November 29, 2021

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दौरान स्वच्छ एवं नैतिक निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न संगठनों के साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र सिंह मर्ताेलिया ने कलैक्ट्रेट में एक बैठक की

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -


अल्मोड़ा 29 नवम्बर, 2021 (सूचना)- भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दौरान स्वच्छ एवं नैतिक निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने के सम्बन्ध में विभिन्न संगठनों के साथ उपजिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्र सिंह मर्ताेलिया ने कलैक्ट्रेट में एक बैठक की। बैठक में उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव हेतु मतदाता सूची में नाम सम्मिलित, हटाने व संशोधन हेतु अन्तिम तिथि 30 नवम्बर, निर्धारित की गयी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि वे अपने आस-पास के लोगों को, जो 18 वर्ष से अधिक आयु के हो गये हों या 01 जनवरी, 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों अपना नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य दर्ज कराये।
बैठक में उपजिला निर्वाचन ने स्वच्छ व नैतिक निर्वाचन के सम्बन्ध में अवगत कराया कि निर्वाचन प्रक्रिया हो पारदर्शी बनाने के लिये स्वीप के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे है जिससे लोगांे को निर्वाचन के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं साथ ही ईवीएम व वीवीपैट के प्रर्दशन कार्यक्रम भी गतिमान है जिससे मतदान के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने प्रलोभन मुक्त मतदान, युवाओं की निर्वाचन में अधिक भागीदारी, बुर्जुग व महिलाओं की भागीदारी, दिव्यांग मतदाताओं को घर पर जाकर मतदान करवाया जाना आदि की जानकारी बैठक में दी। उन्होंने सभी लोगांे से अपील की है कि वे 30 नवम्बर तक निर्वाचक नामवली में अपना नाम अवश्य दर्ज करायें। बैठक में उपस्थित लोगांे ने स्वच्छ एवं नैतिक निर्वाचन के सम्बन्ध में अपने-अपने सुझाव भी दिये। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी शंकर राम के अलावा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
——————————————————————————–
अल्मोड़ा 29 नवम्बर, 2021 (सूचना)- मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आर0सी0 पंत ने बताया कि 01 दिसम्बर, 2021 को ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ के अवसर पर जनपद में एच0आई0वी0/एड्स विषय पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजकीय नर्सिग कॉलेज अल्मोड़ा के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली प्रातः 9ः30 बजे नर्सिग कालेज से प्रारम्भ होकर कलैक्ट्रेट परिसर बाड़ी गॉव होते हुये नर्सिग कालेज में सम्पन्न होगी। उसके बाद नर्सिंग कालेज में पोस्टर, भाषण प्रतियोगिता व नुक्कड़ नाटक आयोजित किये जायेंगे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

बड़ी टेंशन हल्द्वानी में आये छः मामले प्रशासन हुआ सख्त मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग पर दिया जाएगा जोर

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • निरीक्षण से सहयोगात्मक मेंटरिंग की ओर बढ़ेगी शिक्षा व्यवस्था, भीमताल में चार दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला शुरू
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • कालाढूंगी को मुख्यमंत्री धामी की छह बड़ी सौगातें, 200 विद्युत पोल से लेकर मिनी स्टेडियम और अस्पताल के उच्चीकरण तक की घोषणा; कॉर्बेट में 70 महिला जिप्सियों को मिलेगा रोजगार

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग जानिए क्या कहते हैं आप के ग्रह नक्षत्र

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub