Tuesday, October 13, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

December 2, 2021

जिला स्तरीय पुर्नरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा 02 दिसम्बर, 2021 (सूचना)- जिला स्तरीय पुर्नरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने वार्षिंक ऋण योजना 2021-22 की प्रगति की समीक्षा, ऋण जमा अनुपात की समीक्षा, राज्य प्रायोजित कार्यक्रमों के अन्तर्गत विभिन्न आवेदनों की प्रगति व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि पर समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने वार्षिक ऋण योजना व ऋण जमा अनुपात में धीमी प्रगति करने वाले बैंकों को निर्देश दिये कि अगली तिमाही में अपनी प्रगति में सुधार लायें। बैठक में कई बैंकों के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इन बैंकों से सभी सरकारी जमा खातों को हटाया जाय साथ ही इनकी अनुपस्थिति की सूचना राज्य स्तरीय समिति को व बैंकों के कन्ट्रोलरों की दी जाय। उन्होंने कहा कि इन बैंकों की प्रगति भी बहुत कम है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन बैंकांे द्वार विभिन्न योजनाओं में अच्छी प्रगति की जा रही है उन बैंकों में सरकारी खातों को स्थानान्तरित किया जाय।
बैठक में उन्होंने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली, दीनदयाल उपाध्याय होम स्टे, प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना व एनयूएलएम के आवेदनांे के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी ने सभी बैंकर्स को निर्देश दिये कि स्वरोजगार योजनाओं के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि स्वरोजगार से सम्बन्धित जो भी आवेदन ऋण के लिए प्राप्त होते है उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करें। आवेदनों में कमी पाये जाने पर सम्बन्धित विभागों को अवगत करायें जिससे विभाग आवेदक से सम्पर्क कर कमियों का निराकरण कर लें।
बैठक में केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चर्चा की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को केसीसी के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाय इसके लिए जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि प्राप्त हो रही है उन्हें सत्यापित करते हुए उनकी केसीसी करवाने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग जानिए क्या है आपके ग्रहों की चाल

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग जानिए क्या कहते हैं आप के सितारे

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग जानिए क्या कहते हैं आप के सितारे

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub