Monday, November 2, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

January 29, 2022

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को जिले में संपन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के दौरान समस्त व्यय के अनुवीक्षण आदि निर्वाचन संबंधी कार्यों हेतु जनपद अल्मोड़ा हेतु दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

दिनांक 29 जनवरी, 2022 सूचना- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को जिले में संपन्न कराये जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के दौरान समस्त व्यय के अनुवीक्षण आदि निर्वाचन संबंधी कार्यों हेतु जनपद अल्मोड़ा हेतु दो व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा सल्ट, द्वाराहाट एवं रानीखेत हेतु भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी आर ए ध्यानी को तथा विधानसभा अल्मोड़ा, जागेश्वर एवं सोमेश्वर हेतु भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी रामकृष्ण केडिया को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। दोनों प्रेक्षकों द्वारा जनपद पंहुचने पर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नवीन कलक्ट्रेट पंहुचकर उन्होंने निर्वाचन कन्ट्रोल रूम, एमसीएमसी, डीसीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर उनके द्वारा किए जा रहे निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
दोनों प्रेक्षकों द्वारा सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए निर्वाचन को सम्पन्न कराएं। व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत जो भी टीमें गठित की गई हैं वह सजग होकर कार्य करें। जो भी रिपोर्ट आयोग को प्रतिदिन देनी होती है उसे समय पर प्रेषित किया जाय। सभी अधिकारी निष्पक्षता से कार्य करें। दोनों व्यय प्रेक्षक ने प्रत्येक विधानसभा हेतु तैनात सहायक व्यय प्रेक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रत्याशी के व्यय से संबंधित सम्पूर्ण विवरण निर्धारित पंजिका व प्रारूप में रखे रहें।उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व प्रत्येक प्रत्याशी के लेखे-जोखे का परीक्षण उनकी उपस्थिति में तीन बार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है इसमें प्रत्येक मतदाता स्वतंत्र रूप से बिना किसी डर व भय से अपना मत डाल सके, ऐसी व्यवस्था जिले में दिखनी चाहिए।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने दोनों व्यय प्रेक्षकों को जिले में निर्वाचन संबंधित जानकारी के साथ ही व्यय अनुवीक्षण तंत्र के तहत तैनात विभिन्न टीमों के द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी गई।
बैठक में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, नोडल आदर्श आचार संहिता मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडेय, नोडल व्यय अनुवीक्षण हेमेन्द्र गंगवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें -
Previous Post

हरदा पर बरसे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कहा लालकुआं हरदा के लिए बनेगा राजनीतिक मौत का कुंआ

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभावार बनाये गये जोनल, सैक्टर, एसएफटी और एसएसटी टीमों के अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के निर्देश दिये

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • मल्ला महल में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का आगाज, ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों को मिलेगा बाजार
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • दीपावली पर मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा, छापेमारी के निर्देश
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभावार बनाये गये जोनल, सैक्टर, एसएफटी और एसएसटी टीमों के अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के निर्देश दिये

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub