Monday, October 12, 2026
Devbhoomi News service
Advertisement
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार
No Result
View All Result
Devbhoomi News service
No Result
View All Result

February 22, 2022

ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी से एक दुखद खबर आ रही है जहां बाइक सवार दंपती और दो जुड़वा बच्चों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस दौरान हादसे में युवक और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे का हाथ उसके शरीर से अलग हो गया

News Deskby News Desk
in उत्तराखंड
0
ख़बर शेयर करें -

पहाड़ में हुए भीषण सडक़ हादसे के बाद एक और खबर ऊधमसिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी से आ रही है जहां बाइक सवार दंपती और दो जुड़वा बच्चों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दौरान हादसे में युवक और एक बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बेटे का हाथ उसके शरीर से अलग हो गया। पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। आनन-फानन में घायलों को बाजपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पिता और एक बेटे को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे बच्चे का हाथ कट गया पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार काशीपुर के ग्राम दभोरा टांडा मुस्तकम निवासी मित्रपाल 32 वर्ष अपनी पत्नी सुमन 28 वर्ष और जुड़वा बच्चों बिहान 2 वर्ष व विमान 2 वर्ष के साथ रविवार को पत्नी की चचेरी बहन की शादी में ग्राम रतनपुरा गए थे। सोमवार को मित्रपाल परिवार के साथ अपने साले के घर बाजपुर पहुंचे, जिसके बाद देर शाम वे बाइक से घर लौट रहे थे। तभी ग्राम रामपुरा के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

इस दौरान हादसे में मित्रपाल और बिहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विमान के शरीर से हाथ कटकर अलग हो गया। सुमन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पर सुल्तानपुर पट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाजपुर अस्पतालभेजा। बताया जा रहा है कि मित्रपाल की शादी छह साल पहले हुई थी।



ख़बर शेयर करें -
Previous Post

चौदह लोगों की हुई मौत मैक्स हुआ दुर्घटना ग्रस्त

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

Search

No Result
View All Result

ताज़ा खबरें

  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • लोहाघाट में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का निःशुल्क पुस्तक मेला शुरू पहले दिन बड़ी संख्या में शिक्षार्थियों ने प्राप्त की अध्ययन सामग्री, विभिन्न पाठ्यक्रमों की भी दी जानकारी
  • दैनिक राशिफल एवं पंचाग आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन
  • 11/10/2026 से शुरू होंगी नवरात्रि आइए जानते हैं कलश स्थापना मुहूर्त एवं नवरात्रि पर विशेष
  • आज है पितृ विसर्जन अमावस्या आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपका दिन दैनिक राशिफल एवं पंचाग

Next Post

दैनिक राशिफल एवं पंचाग पढ़ें जानिए क्या है ग्रहों की चाल

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • आपदा प्रबंधन
  • आरोग्य
  • उत्तराखंड
  • कृषि
  • केरियर
  • खेल
  • चिकित्सा
  • ज्योतिष
  • देश
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • मौसम
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • शिक्षा

सम्पर्क सूत्र

मदन मोहन पाठक
संपादक

पता : हल्द्वानी - 263139
दूरभाष : +91-9411733908
ई मेल : devbhoominewsservice@gmail.com
वेबसाइट : www.devbhoominewsservice.in

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 devbhoominewsservice.in

No Result
View All Result
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • ज्योतिष
  • धार्मिक
  • खेल
  • मौसम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • कृषि
  • व्यापार

© 2022 Devbhoomi News - design by Ascentrek, Call +91-8755123999

© 2026, Devbhoomi News service

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub