उत्तराखंड में भाजपा को जिन 23 विधानसभा सीटों पर हार का सामना करना पड़ा, उनकी समीक्षा को वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंप दी है। इन सीटों में खटीमा विधानसभा सीट भी है, जिसमें पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव 2022 हार गए थे। ये नेता एक अप्रैल को विधानसभा क्षेत्रों की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेंगे।
भाजपा ने प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार के साथ ही पुष्कर काला, विनय रूहेला, डा. देवेंद्र भसीन, वीरेंद्र बिष्ट, अनिल गोयल, मंयक गुप्ता, सुरेश जोशी, बलवंत सिंह भौर्याल, खिलेंद्र चौधरी, बलराज पासी और केदार जोशी को इसकी जिम्मेदारी दी है। ये सभी नेता 29 मार्च से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे।






